रेलवे का बड़ा फैसला, वंदे भारत और शताब्दी में नहीं मिलेगी 1 लीटर वाली पानी की बोतल

भारतीय रेलवे की तरफ से इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है। वंदे भारत और शताब्दी जैसी प्रीमियम ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को अब 1 लीटर वाली पानी की बोतल नहीं दी जाएगी। रेलवे का कहना है कि जल संरक्षण के तहत यह फैसला लिया गया है। काफी समय से रेलवे प्रीमियम ट्रेनों में 1 लीटर वाली रेल नीर की बोतल देता आया है।

Indian Railway: हाल ही में भारतीय रेलवे की तरफ से एक काफी महत्त्वपूर्ण अपडेट सामने आ रहा है। वंदे भारत, राजधानी, शताब्दी जैसी भारतीय रेलवे की प्रीमियम ट्रेनों से यात्रा करने पर शुरुआत में ही रेलवे 1 लीटर वाली पानी की बोतल देता है। लेकिन अब जल्द ही वंदे भारत और शताब्दी ट्रेनों में यात्रियों को 1 लीटर वाली रेलवे नीर की पानी की बोतलें नहीं मिलेगी। इसके बजाय रेलवे यात्रियों को 500 ml वाली पानी की बोतलें देगा। रेलवे ने जल संरक्षण, वनरोपण और पानी रिसाइकल करने के विभिन्न नियमों के तहत ये बड़ा फैसला लिया है।

Indian Railway

वंदे भारत और शताब्दी में सफर करने वालों को नहीं मिलेगी 1 लीटर वाली पानी की बोतल

कम होगा नुकसान

उत्तरी रेलवे के चीफ पब्लिक रिलेशन ऑफिसर दीपक कुमार ने बताया कि यह फैसला बोतल बंद पानी के अनावश्यक इस्तेमाल को कम करने के उद्देश्य से लिया गया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि 500 ml वाली पानी की बोतलें प्रदान करके रेलवे, वंदे भारत जैसी कम दूरी वाली ट्रेनों में पानी के इस्तेमाल के साथ सामंजस्य बिठा पाएगा। दूसरी तरफ राजधानी एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेनें भी हैं जो लंबी दूरी तय करती हैं। इन प्रीमियम ट्रेनों में 1 लीटर वाली रेल नीर कि पानी की बोतल ही यात्रियों को दी जाएगी।

End of Feed