Whatsapp पर किसी को क्यों नहीं भेजना चाहिए आधार या पैन? बैंक बैलेंस ही नहीं पहचान भी हो जाएगी गायब!

किसी काम को जल्दी निपटाने के लिए अक्सर लोग व्हाट्सऐप पर पैन और आधार कार्ड की फोटो शेयर कर देते हैं। लेकिन यह आदत आपके बैंक बैलेंस और निजी पहचान दोनों को बड़े खतरे में डाल सकती है। जानिए साइबर फ्रॉड के इस बड़े जाल को।

आज के डिजिटल दौर में किसी भी कागजी प्रक्रिया या वेरिफिकेशन के लिए आईडी प्रूफ (ID Proof) देना बेहद आसान हो गया है। दुकान पर सिम कार्ड खरीदना हो, होटल में चेक-इन करना हो या किसी काम के लिए एजेंट को दस्तावेज भेजने हों, लोग बिना सोचे-समझे व्हाट्सऐप (WhatsApp) पर अपने पैन कार्ड (PAN Card), आधार कार्ड और बैंक स्टेटमेंट की फोटो भेज देते हैं। भले ही यह तरीका बहुत सुविधाजनक लगता है, लेकिन साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक यह एक बेहद खतरनाक आदत है। ऐसा करने से न सिर्फ आपका बैंक खाता खाली हो सकता है, बल्कि आपकी पूरी डिजिटल पहचान (Identity) चोरी हो सकती है।

Whatsapp Aadhar PAN

Whatsapp पर किसी को क्यों नहीं भेजना चाहिए आधार या पैन?

क्यों नहीं भेजना चाहिए?

व्हाट्सऐप पर अपने संवेदनशील दस्तावेज (Sensitive Documents) शेयर करने से जुड़ा सबसे बड़ा खतरा आइडेंटिटी थेफ्ट (Identity Theft) यानी पहचान की चोरी का है। एक बार जब आपका पैन या आधार कार्ड किसी अज्ञात या असुरक्षित सिस्टम में चला जाता है, तो जालसाज (Scammers) आपके नाम पर फर्जी सिम कार्ड जारी करवा सकते हैं, बिना आपकी जानकारी के लोन ऐप्स से पर्सनल लोन ले सकते हैं या फिर क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। जब लोन की किश्तें डिफॉल्ट होती हैं, तो बैंक और रिकवरी एजेंट आपके दरवाजे पर दस्तक देते हैं, जिससे आपकी वित्तीय साख और सिबिल स्कोर पूरी तरह बर्बाद हो जाता है।

End of Feed