क्या 1 दिन लेट पेमेंट से बिगड़ जाएगा आपका क्रेडिट स्कोर? जानें सच्चाई

Credit Score: लोन या क्रेडिट कार्ड के बिलों नियमित रूप से पेमेंट समय पर करते हैं तो 1 दिन की देरी से घबराने की कोई जरूरत नहीं है। लेकिन बेहतर होगा कि आप हमेशा सतर्क रहें और लेट पेमेंट से बचने की कोशिश करें। फिर भी आप यहां जानिए कि क्या 1 दिन लेट पेमेंट से बिगड़ जाएगा आपका क्रेडिट स्कोर?

Credit Score : आज के डिजिटल युग में क्रेडिट स्कोर का महत्व बढ़ता जा रहा है। बैंकिंग, लोन, क्रेडिट कार्ड, और यहां तक कि कुछ रोजगार के अवसरों में भी क्रेडिट स्कोर का असर देखने को मिलता है। इसलिए, जब भी कोई पेमेंट करना हो, खासकर क्रेडिट कार्ड या लोन की किस्त, तो लोग इसे समय पर करने की पूरी कोशिश करते हैं। लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या सिर्फ एक दिन की देरी से आपका क्रेडिट स्कोर खराब हो जाएगा? आइए इसे विस्तार से समझते हैं।

Credit card, loan, credit score, credit card payment

क्रेडिट स्कोर (तस्वीर-istock)

क्या होता है क्रेडिट स्कोर?

क्रेडिट स्कोर एक ऐसा नंबर होता है जो आपके क्रेडिट हिस्ट्री को दर्शाता है। यह आमतौर पर 300 से 900 के बीच होता है और यह नंबर जितना ज्यादा होगा, आपका क्रेडिट प्रोफाइल उतना ही मजबूत माना जाएगा। क्रेडिट स्कोर इस बात को दर्शाता है कि आपने पिछली बार लोन या क्रेडिट कार्ड की किस्तें समय पर चुकाई हैं या नहीं।

End of Feed