Flight Luggage Rules: पुराने नियम के हिसाब से ले जा रहे हैं फ्लाइट में सामान, तो भरना पड़ेगा पैसा, यहां जान लें नया नियम

हाल ही में ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) द्वारा फ्लाइट में ले जाने वाले हैंडबैग के नियमों (Flight Baggage Rules) में बड़ा बदलाव किया गया है। साथ ही इंडिगो (Indigo Airlines) और एयर इंडिया (Air India) जैसी एयरलाइन्स द्वारा भी नए नियम पेश किये गए हैं। ऐसे में अगर आप पुराने नियमों के तहत फ्लाइट में सामान लेकर जाते हैं तो आपको अतिरिक्त पैसे देने पड़ सकते हैं। आइये जानते हैं क्या हैं फ्लाइट में हैंडबैग से संबंधित नए नियम।

New Flight Luggage Rules India: ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BACS) और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) द्वारा हाल ही में फ्लाइट में सामान लेकर जाने के नियमों (Flight Luggage Rules) में बड़े बदलाव किये गए हैं। भारतीय हवाई अड्डों पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखने के बाद यह फैसला लिया गया है ताकि सिक्योरिटी प्रोसेस को ज्यादा आसान और सुविधाजनक बनाया जा सके। नए नियमों के तहत अब यात्री अंतर्राष्ट्रीय या घरेलू यात्रा के दौरान अपने साथ एयरप्लेन के कैबिन में सिर्फ एक बैग ही ले जा सकते हैं। साथ ही फ्लाइट की विभिन्न श्रेणियों के अनुसार सामान के वजन से संबंधित नियमों में भी बदलाव किया गया है। आइये जानते हैं नए नियमों के तहत अब आप फ्लाइट में कितना सामान ले जा सकते हैं।

Flight Luggage Rules

पुराने नियम के हिसाब से ले जा रहे हैं फ्लाइट में सामान, तो भरना पड़ेगा पैसा

किस केटेगरी में कितना वजन

हवाई जहाज में इकॉनमी, प्रीमियम इकॉनमी, बिजनेस और फर्स्ट क्लास जैसी विभिन्न श्रेणियां होती हैं। जैसा कि हमने ऊपर बताया कि विभिन श्रेणियों के अनुसार सामान के वजन से संबंधित नियमों में भी बदलाव किया गया है। नए नियमों के तहत आप इकॉनमी और प्रीमियम इकॉनमी में 7 किलोग्राम वजन तक का एक बैग ले जा सकते हैं। वहीं, बिजनेस और फर्स्ट क्लास में यात्रा करने पर आप अपने साथ 10 किलोग्राम वजन जितना एक बैग ले जा सकते हैं। पहले इकॉनमी में 8 किलोग्राम, प्रीमियम इकॉनमी में 10 किलोग्राम और बिजनेस या फर्स्ट क्लास में 12 किलोग्राम वजन तक का बैग लेकर यात्रा की जा सकती थी।

End of Feed