E20 पेट्रोल से गाड़ी खराब होने पर नहीं मिलेगा इंश्योरेंस क्लेम? सरकार ने सफाई में क्या कहा?

सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट वायरल हो रही हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि E20 पेट्रोल इस्तेमाल करने पर वाहन इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्ट किया जा सकता है। अब इस दावे पर सरकार ने सफाई दी है।

सोशल मीडिया पर पिछले कई दिनों से एक दावा खूब वायरल हो रहा है कि यदि E20 या एथेनॉल वाले पेट्रोल से गाड़ी खराब होती है तो इंश्योरेंस क्लेम नहीं मिलेगा। दावे में बकायदा कई इंश्योरेंस कंपनियों का हवाला भी दिया गया था। अब सरकार की ओर से इस पर जवाब आ गया है।

E20 fuel insurance claims

E20 पेट्रोल से गाड़ी खराब होने पर इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा या नहीं, सरकार ने दिया जवाब

PIB Fact Check ने वायरल दावे को बताया फर्जी

प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) के फैक्ट चेक विभाग ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस दावे को गलत बताया है। PIB ने कहा है कि E20 फ्यूल इस्तेमाल करने से मोटर इंश्योरेंस पॉलिसी अमान्य नहीं होती है और वाहन मालिकों के इंश्योरेंस क्लेम पर इसका सीधा असर नहीं पड़ेगा। PIB ने लोगों से अपील की है कि ऐसे किसी भी दावे पर भरोसा करने से पहले आधिकारिक स्रोतों से जानकारी जरूर जांच लें।

End of Feed