IRCTC Ticket Cancellation: वेटिंग और RAC टिकट पर नहीं लगेगा कैंसिल चार्ज, जानें कैंसिलेशन के नए शुल्क

IRCTC Ticket Cancellation: पहले रेलवे इस श्रेणी में टिकट कैंसिल करने पर शुल्क लेता था, जिसकी वजह से यात्रियों को टिकट का पैसा पूरा रिफंड के रूप में नहीं मिलता था। भारतीय रेलवे ने आरएसी और वेटिंग लिस्ट वाले टिकटों को कैंसिल करने पर अतिरिक्त शुल्क को कम करने का फैसला किया है।

IRCTC Ticket Cancellation: आम भारतीय नागरिकों को बड़ी राहत देते हुए भारतीय रेलवे ने वेटिंग और आरएसी टिकटों पर से कैंसिलेशन चार्ज हटा दिया है। पहले रेलवे इस श्रेणी में टिकट कैंसिल करने पर शुल्क लेता था, जिसकी वजह से यात्रियों को टिकट का पैसा पूरा रिफंड के रूप में नहीं मिलता था। हालांकि, इस कदम से भारतीय रेलवे की कमाई पर बड़ा असर पड़ेगा। एक आधिकारिक घोषणा के अनुसार रद्द किए गए आरएसी और वेटिंग लिस्ट वाले टिकटों पर 60 रुपये से शुरू होने वाले शुल्क में कटौती करने की योजना बनाई है।

IRCTC Ticket Cancellation

कैंसिलेशन चार्ज

स्लीपर क्लास के यात्रियों के 120 रुपये, थर्ड एसी का टिकट कैंसिल कराने पर 180 रुपये, सेकेंड एसी का टिकट रद्द कराने पर 200 रुपये और फर्स्ट एसी का टिकट रद्द कराने पर 240 रुपये काटे जाएंगे। पहली बार रेलवे द्वारा वेटिंग और आरएसी टिकट या अन्य टिकटों को कैंसिल करने पर सर्विस टैक्स और अन्य शुल्कों की भारी वसूली की गई।

End of Feed