अब हाइवे पर लगेंगे हाईटेक साइन बोर्ड, QR कोड से मिलेगी हर जरूरी जानकारी, सफर होगा आसान

इन QR कोड साइन बोर्ड्स को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा लगाया जाएगा। इसका उद्देश्य है, यात्रियों को पारदर्शी जानकारी देना और यात्रा को सुरक्षित व सुविधाजनक बनाना।

देश में अब हाईवे और एक्सप्रेसवे का नेटवर्क तेजी से डेवलप हो रहा है। नए-नए हाईवे बनने के साथ ही पुरानी सड़कों को भी सरकार लगातार आधुनिक बनाने और उन्हें सुसज्जित करने का काम तेजी से कर रही है। इस बीच नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने देश के हाईवे को स्मार्ट बनाने के लिए एक नया कदम उठाया है। बहुत जल्द हाईवे पर ऐसे हाईटेक साइन बोर्ड लगाए जाएंगे । इन साइन बोर्ड में QR कोड होंगे। हाईवे पर यात्रा करने वाले यात्रियों को सफर के दौरान इन QR कोड्स को स्कैन करके हाईवे से संबंधित जरूरी जानकारी हासिल कर पाएंगे।

Highway

एनएचआई हाईवे में इंस्टाल करेगा हाईटेक साइन बोर्ड।

इन जगहों पर लगेंगे QR Code वाले साइन बोर्ड

QR कोड वाले हाईटेक साइन बोर्ड हाईवे के किनारे, टोल प्लाजा, ट्रक पार्किंग, रेस्ट एरिया पर लगाए जाएंगे। सरकार इन्हें हाईवे की शुरुआत और लास्ट प्वाइंट पर भी लगाएगी। इससे हर दिन यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों को सफर के दौरान सहूलियत मिलेगी। यात्रा के दौरान आपातकालीन स्थिति में तुरंत जरूरी जानकारी प्राप्त होगी और इससे हाईवे की सुरक्षा भी बढ़ेगी।

End of Feed