New Railway Station In Delhi: सरकार की तरफ से दिल्ली के निवासियों को जल्द ही एक काफी बड़ा तोहफा मिल सकता है। दरअसल दिल्ली में एक नया रेलवे स्टेशन बनने जा रहा है और इस नए रेलवे स्टेशन की बदौलत पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर मौजूद भीड़भाड़ को कम करने में भी मदद मिलेगी। यह नया रेलवे स्टेशन द्वारका के सेक्टर 21 के बिजवासन में बनाया जाएगा और हाल ही में जमीन से संबंधित विवादों के चलते यह रेलवे स्टेशन काफी चर्चा में भी था।
दिल्ली में एयरपोर्ट के पास बनेगा नया रेलवे स्टेशन
