National Lok Adalat: 12 सितंबर को लगने जा रही राष्ट्रीय लोक अदालत, कई विवादों का होगा निपटारा

यदि आप भी लोक अदालत का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगने जा रही है जिसमें बिजली बिल से लेकर यातायात तक के कई मामले निपटाए जाएंगे।

गौतमबुद्ध नगर में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें लंबे समय से लंबित विभिन्न मामलों का आपसी सहमति और सरल प्रक्रिया के जरिए निस्तारण किया जाएगा। लोक अदालत में नौकरी और पेंशन से जुड़े विवादों के साथ-साथ बैंक लोन, बिजली बिल, यातायात चालान और वैवाहिक विवाद जैसे मामलों के समाधान का भी मौका मिलेगा।

lok adalat 2026

लोक अदालत में मामला कैसे लगवाएं?

इन मामलों का किया जाएगा निपटारा

राष्ट्रीय लोक अदालत में कई तरह के मामलों को शामिल किया गया है। इनमें पेंशन, नौकरी और श्रम से जुड़े विवाद प्रमुख हैं। इसके अलावा बैंक लोन और बिजली संबंधी विवादों का भी निपटारा किया जाएगा। वैवाहिक विवाद, भारतीय उत्तराधिकार अधिनियम से जुड़े मामले, दीवानी वाद, मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) और ई-चालान से संबंधित मामलों को भी लोक अदालत में समाधान के लिए रखा जा सकता है।

End of Feed