Myntra से शॉपिंग करना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर देनी होगी इतने रुपये की कन्वीनियंस फीस

Myntra Convenience Fee: ई-कॉमर्स वेबसाइट मिंत्रा से शॉपिंग करना अब महंगा हो जाएगा। जी हां, ई-कॉमर्स मिंत्रा से 1000 रुपये से ज्यादा की शॉपिंग करने पर ग्राहकों को अब 10 रुपये का सुविधा शुल्क यानी Convenience Fee देनी होगी। बताते चलें कि कंपनी अपनी कमाई में बढ़ोतरी करना चाहती है।

Myntra Convenience Fee: ई-कॉमर्स वेबसाइट मिंत्रा से शॉपिंग करना अब महंगा हो जाएगा। जी हां, मिंत्रा से 1000 रुपये से ज्यादा की शॉपिंग करने पर ग्राहकों को अब 10 रुपये का सुविधा शुल्क यानी Convenience Fee देनी होगी। बताते चलें कि कंपनी अपनी कमाई में बढ़ोतरी करना चाहती है, जिसकी वजह से इसने 1000 रुपये से ऊपर की शॉपिंग के लिए सुविधा शुल्क का सिस्टम शुरू करने का फैसला किया है। मिंत्रा पर रोजाना लाखों लोग ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं, ऐसे में कंपनी के पास सुविधा शुल्क के रूप में रोजाना कमाई के रूप में एक बड़ी राशि मिलेगी।

myntra, amazon, flipkart, online shopping

Myntra

मिंत्रा इनसाइडर मेंबरशिप वाले ग्राहकों को भी देनी होगी फीस

रिपोर्ट्स के मुताबिक मिंत्रा द्वारा वसूला जाने वाला ये कन्वीनियंस फीस प्लेटफॉर्म के मेंबरशिप प्रोग्राम मिंत्रा इनसाइडर के तहत आने वाले ग्राहकों से भी लिया जाएगा। ये फीस, शॉपिंग पर वसूले जाने वाली सभी फीस से अलग होगी। जानकार बताते हैं कि देशभर में मिंत्रा पर रोजाना करीब 5 लाख लोग ऑर्डर करते हैं।

End of Feed