20 रुपये तक सस्ता हुआ खाने का तेल, इस कंपनी ने घटाए दाम, यहां देखिए नई रेट लिस्ट

Mother Dairy Dhara reduces Edible Oil Prices: मदर डेयरी ने अपने खाद्य तेल ब्रांड धारा के नाम बेचे जाने वाले खाने के तेल की कीमतों में 15 से 20 रुपये प्रति लीटर तक की कटौती कर दी है। कंपनी ने कहा है कि नई MRP के साथ अगले हफ्ते तक बाजार में तेल पहुंच जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • मदर डेयरी ने घटाए खाद्य तेल की कीमतें
  • धारा के नाम से तेल बेचती है मदर डेयरी
  • एक लीटर तेल पर 15-20 रुपये कम हुए दाम

Mother Dairy Dhara reduces Edible Oil Prices: भारत की दिग्गज डेयरी कंपनी मदर डेयरी ने देश की आम जनता को महंगाई से बड़ी राहत देने का ऐलान किया है। जी हां, मदर डेयरी ने अपने एडिबल ऑयल ब्रांड 'धारा' के अलग-अलग खाने के तेल की कीमतों में 15 से 20 रुपये प्रति लीटर कटौती की है। कंपनी ने बताया कि उन्होंने धारा खाद्य तेल की MRP यानी अधिकतम खुदरा मूल्य घटा दिए हैं।

edible oil, mother dairy, dhara, mustard oil, refined oil

मदर डेयरी ने धारा तेल की कीमतों में 15 से 20 रुपये प्रति लीटर तक की कटौती कर दी है

ग्लोबल लेवल पर खाद्य तेल की कीमतों में हुई गिरावट

बताते चलें कि ग्लोबल लेवल पर खाद्य तेल कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिसके बाद मदर डेयरी ने अपने खाद्य तेल ब्रांड धारा के नाम से बेचे जाने वाले खाने के तेल की कीमतों में कटौती की है। मदर डेयरी ने बताया कि धारा तेल की कीमतों में कटौती को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

End of Feed