Mother Dairy Buffalo Milk: मदर डेयरी दिल्ली-NCR में बेचेगी भैंस का दूध, जानें कितने रुपये में मिलेगा एक लीटर

Mother Dairy Buffalo Milk: ​​कंपनी ने सात-आठ साल पहले गाय का दूध बेचना शुरू किया था और अब वह इस सेगमेंट में अगुवा बन गई है। भैंस का दूध इसी सप्ताह से बाजार में मिलने लगेगा। मदर डेयरी दिल्ली-एनसीआर बाजार में प्रतिदिन 50,000-75,000 लीटर भैंस के दूध की आपूर्ति करेगी।

Mother Dairy Buffalo Milk: दूध और दूध के प्रोडक्ट्स की सप्लाई करने वाली मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में भैंस के दूध की बिक्री शुरू करने की घोषणा की है। मदर डेयरी ने कहा कि अगले साल मार्च तक इस नए सेक्शन के 500 करोड़ रुपये का ब्रॉन्ड बनने की उम्मीद है। मदर डेयरी दिल्ली-एनसीआर में प्रतिदिन 35-36 लाख लीटर और पूरे भारत में 45-47 लाख लीटर दूध की आपूर्ति करती है। दिल्ली-एनसीआर में यह पाउच और मिल्क बूथ के जरिये दूध बेचती है।

Mother dairy

कितने रुपये लीटर

मदर डेयरी के प्रबंध निदेशक मनीष बंदलिश ने पीटीआई-भाषा के साथ बातचीत में कहा कि हम भैंस का दूध 70 रुपये प्रति लीटर के दाम पर पेश कर रहे हैं। हम इसे दिल्ली-एनसीआर में लेकर आ रहे हैं। भैंस का दूध इसी सप्ताह से बाजार में मिलने लगेगा। मदर डेयरी दिल्ली-एनसीआर बाजार में प्रतिदिन 50,000-75,000 लीटर भैंस के दूध की आपूर्ति करेगी।

End of Feed