मोबाइल चार्जर को प्लग में ऑन छोड़ने पर क्या बिजली खर्च होती है? जान लें कितना बढ़ता है बिल

अक्सर देखा जाता है कि लोग मोबाइल चार्ज होने के बाद चार्जर को प्लग पर ही लगा छोड़ देते हैं और स्विच भी नहीं ऑफ करते हैं। आइए आपको बताते हैं कि इससे क्या सच में बिजली बिल पर असर पड़ता है या फिर यह सिर्फ अफवाह ही है।

क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो मोबाइल चार्ज करने के बाद फोन तो निकाल लेते हैं, लेकिन चार्जर का स्विच ऑन ही छोड़ देते हैं? घर-घर की इस आम आदत को लेकर अक्सर बहस छिड़ी रहती है। कोई इसे बड़ी लापरवाही और बिजली की बर्बादी बताता है, तो कोई इसे मामूली बात कहकर टाल देता है। लेकिन विज्ञान और आंकड़े क्या कहते हैं? क्या सच में खाली चार्जर प्लग में ऑन रहने पर बिजली सोखता है? आइए इस पूरे मामले का बारीकी से पोस्टमार्टम करते हैं।

Smartphone Charger (10)

सेफ्टी के लिए मोबाइल चार्जर को प्लग से हटाना बेहद जरूरी है।(फोटो क्रेडिट-iStock)

'वैम्पायर पावर': जो चुपचाप पीती है बिजली

जब आप चार्जर में बिना फोन कनेक्ट किए उसका स्विच ऑन छोड़ देते हैं, तो वह पूरी तरह से 'डेड' या बंद नहीं होता। इस स्थिति में जो बिजली खर्च होती है, उसे तकनीकी भाषा में 'वैम्पायर ड्रा' (Vampire Draw), 'फैंटम लोड' (Phantom Load) या 'नो-लोड पावर' (No-load power) कहा जाता है।

End of Feed