घर बैठे चेक करें अपना राशन और नजदीकी दुकान, 'मेरा राशन' ऐप का ऐसे उठाएं फायदा

Mera Ration App: अब राशन कार्ड से जुड़ी जानकारी के लिए आपको सरकारी दफ्तरों या कोटेदार के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। केंद्र सरकार का 'मेरा राशन' (Mera Ration) ऐप आपके स्मार्टफोन को ही आपका डिजिटल राशन कार्ड बना देता है।

Mera Ration App: केंद्र सरकार ने राशन व्यवस्था को ज्यादा पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने के लिए डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल बढ़ाया है। इसी दिशा में Mera Ration App एक महत्वपूर्ण कदम है। इस ऐप के जरिए अब राशन कार्ड धारक अपने मोबाइल फोन पर ही राशन से जुड़ी कई जरूरी जानकारियां आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

Mera Ration App

मेरा राशन ऐप (X handle/@fooddeptgoi)


क्या है ‘मेरा राशन’ ऐप

Mera Ration एक ऐसा मोबाइल एप्लिकेशन है, जिसकी मदद से लाभार्थी अपने राशन कार्ड से जुड़ी जानकारी कहीं भी और कभी भी देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें केवल अपने मोबाइल नंबर से लॉग-इन करना होता है। इसके बाद ऐप पर राशन से जुड़ी कई सेवाएं उपलब्ध हो जाती हैं। यह ऐप खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग (Department of Food and Public Distribution) द्वारा विकसित किया गया है, जो उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय (Ministry of Consumer Affairs, Food and Public Distribution) के अंतर्गत काम करता है। इस ऐप का मुख्य उद्देश्य देशभर के राशन कार्ड धारकों को डिजिटल माध्यम से जानकारी और सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

End of Feed