भारतीय वायुसेना की निगरानी में एयरपोर्ट्स, अंतरराष्ट्रीय और घरेलू कई उड़ानें रद्द

Flight cancellations: भारतीय एयरलाइंस ने फ्लाइट कैंसिल को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जानकारी दी है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा से पहले एयरलाइन से संपर्क कर लें और उड़ानों का स्टेटस चेक कर लें। कई एयरपोर्ट्स को भारतीय वायु सेना की निगरानी में किया गया है।

Delhi airport Flight cancellations: भारतीय वायुसेना (IAF) द्वारा एयरपोर्ट का अधिग्रहण किए जाने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट से आने-जाने वाली कई फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया गया है। अब तक की जानकारी के अनुसार, कुल 138 उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं, जिनमें अंतरराष्ट्रीय और घरेलू दोनों उड़ानें शामिल हैं।

flights cancelled in India

भारत में कई उड़ानें रद्द (फाइल फोटो)

दिल्ली एयरपोर्ट से कैंसिल की गई फ्लाइट्स की जानकारी

  • अंतरराष्ट्रीय आगमन: 4 उड़ानें
  • अंतरराष्ट्रीय प्रस्थान: 5 उड़ानें
  • घरेलू आगमन: 63 उड़ानें
  • घरेलू प्रस्थान: 66 उड़ानें

हवाई अड्डों पर बढ़ाई गई सुरक्षा

अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि हवाई अड्डों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं और हवाई क्षेत्र से संबंधित प्रतिबंधों के कारण कुछ उड़ानें प्रभावित हुई हैं। उन्होंने कहा कि विमानन कंपनियों ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी उड़ान के निर्धारित प्रस्थान से काफी पहले हवाई अड्डे पर पहुंचें।

End of Feed