कानपुर से दिल्ली के लिए रोज मिलेगी ट्रेन, रात में सफर और सुबह आनंद विहार पहुंचाएगी

नई सेवा ट्रेन नंबर 14153/14154 कानपुर सेंट्रल-आनंद विहार (टी)-कानपुर सेंट्रल Mail के नाम से संचालित होगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में रोजाना चलेगी और रास्ते में कई महत्वपूर्ण शहरों और स्टेशनों को जोड़ेगी।

कानपुर और दिल्ली-NCR के बीच रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय रेलवे ने कानपुर सेंट्रल और आनंद विहार टर्मिनल के बीच नई रोजाना मेल ट्रेन चलाने को मंजूरी दी है। यह ट्रेन रात में कानपुर से रवाना होगी और अगले दिन सुबह आनंद विहार टर्मिनल पहुंच जाएगी। इससे कानपुर और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के बीच रात के समय सफर करने वाले यात्रियों को एक और विकल्प मिलेगा।

Kanpur to Anand Vihar

14153/14154 नंबर से चलेगी ट्रेन/Photo-AI

14153/14154 नंबर से चलेगी ट्रेन

नई सेवा ट्रेन नंबर 14153/14154 कानपुर सेंट्रल-आनंद विहार (टी)-कानपुर सेंट्रल Mail के नाम से संचालित होगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में रोजाना चलेगी और रास्ते में कई महत्वपूर्ण शहरों और स्टेशनों को जोड़ेगी। इस ट्रेन के जरिए कानपुर के अलावा इटावा, अलीगढ़, गाजियाबाद और दिल्ली-NCR के यात्रियों को भी सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी।

End of Feed