'लाडकी बहन योजना' में धोखाधड़ी करने वालों की अब खैर नहीं: सरकार जांचेगी इनकम टैक्स डाटा, जानें कौन है पात्र

Ladki Bahin Yojana: सरकार योजना में फर्जी लाभार्थियों की पहचान करने के लिए डेटा की जांच करेगी। आयकर डेटा की जांच से पारदर्शिता बढ़ेगी और वास्तविक जरूरतमंद महिलाओं को ही योजना का लाभ मिलेगा। यह कदम फर्जीवाड़ा रोकने और सरकारी संसाधनों का सही उपयोग सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा सुधार माना जा रहा है।

Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र सरकार ने अब ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहन योजना’ के तहत फर्जी लाभार्थियों की पहचान करने के लिए आयकर विभाग के डेटा तक पहुंच हासिल कर ली है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने 3 जून 2025 को जारी अधिसूचना में राज्य के महिला और बाल विकास विभाग के सचिव को यह अधिकार दिया है कि वह आयकर रिटर्न (ITR) की जानकारी प्राप्त कर पात्र और अपात्र लाभार्थियों की जांच करें।

सरकार करेगी फर्जी लाभार्थियों की पहचान

सरकार करेगी फर्जी लाभार्थियों की पहचान

पात्र महिलाओं को ही मिले योजना का लाभ

इस कदम का उद्देश्य इस योजना के तहत मिलने वाली 1500 रुपये या उससे अधिक की मासिक सहायता को केवल उन महिलाओं तक सीमित रखना है, जो वास्तव में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आती हैं। अब आयकर देने वाले या सरकार में नियमित रूप से काम करने वाले कर्मचारियों की पत्नियों या महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा।

End of Feed