LPG e-KYC पर सरकार ने फिर दिया बड़ा बयान, पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा- सभी के लिए अनिवार्य नहीं

15 मार्च की रात को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय (Ministry of Petroleum and Natural Gas) ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट करके कहा था कि रसोई गैस के सभी उपभोक्ताओं के लिए e-KYC अनिवार्य कर दिया गया है। यदि आप ई-केवाईसी नहीं कराते हैं तो आप गैस सिलेंडर की बुकिंग नहीं कर पाएंगे। वहीं अब मंत्रालय ने इस पर स्पष्टीकरण जारी किया है।

LPG गैस को लेकर देश के कई इलाकों से अलग-अलग तरह की खबरें आ रही हैं। किसी इलाके से गैस सिलेंडर्स की जमाखोरी की तो कहीं से सिलेंडर के किल्लत की बातें सामने आ रही हैं। इसी बीच 15 मार्च की रात को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय (Ministry of Petroleum and Natural Gas) ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट करके कहा था कि रसोई गैस के सभी उपभोक्ताओं के लिए e-KYC अनिवार्य कर दिया गया है। यदि आप ई-केवाईसी नहीं कराते हैं तो आप गैस सिलेंडर की बुकिंग नहीं कर पाएंगे। वहीं अब मंत्रालय ने इस पर स्पष्टीकरण जारी किया है।

LPG e-KYC पर सरकार ने फिर दिया बड़ा बयान

LPG e-KYC/Photo-iStock

LPG e-KYC का मंत्रायल का नया बयान

अब पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने LPG उपभोक्ताओं के लिए आधार आधारित बायोमेट्रिक eKYC पर कहा है कि यह कोई नया नियम नहीं है और सभी ग्राहकों के लिए अनिवार्य भी नहीं है। मंत्रालय के अनुसार, eKYC केवल उन्हीं LPG ग्राहकों के लिए जरूरी है, जिन्होंने अब तक अपनी पहचान सत्यापित नहीं करवाई है यानी अगर आपने पहले ही eKYC पूरा कर लिया है, तो आपको दोबारा यह प्रक्रिया करने की जरूरत नहीं है।

End of Feed