Aadhaar Card खो गया है? SMS और ईमेल के जरिए मिनटों में ऐसे रिकवर करें

आधार नंबर आज वित्तीय लेनदेन से लेकर शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड निवेश के लिए जरूरी है। अगर आपके पास आधार नंबर है तो कई जरूरी काम आप नहीं कर पाएंगे।

मौजूदा समय में Aadhaar Card हर काम के लिए एक जरूरी दस्तावेज बन गया है, लेकिन अगर आप अपना 12-अंकों का नंबर भूल गए हैं या आपका कार्ड कहीं खो गया है, तो चिंता करने की कोई बात नहीं है। UIDAI ने कई आसान तरीके दिए हैं जिनसे आप घर बैठे ही अपना आधार नंबर पता कर सकते हैं। वेबसाइट, SMS, ईमेल और mAadhaar ऐप के जरिए यह काम कुछ ही मिनटों में किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि अगर आपका आधार कार्ड खो गया है तो कैसे आप SMS और ईमेल के जरिए मिनटों में रिकवर कर सकते हैं।

Aadhaar Card

आधार कार्ड

वेबसाइट के जरिए आधार नंबर वापस पाने का तरीका

  • uidai.gov.in वेबसाइट पर जाएं, 'My Aadhaar' सेक्शन में जाएं और 'Retrieve Aadhaar Number' पर क्लिक करें।
  • इस पेज पर आपको आधार कार्ड पर रजिस्टर्ड नाम, मोबाइल नंबर और फिर कैप्चा डालना होगा।
  • इसके बाद, 'Send OTP' पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, आपके फोन पर एक OTP भेजा जाएगा। आपको वह OTP भरना होगा और क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद, आधार कार्ड की सारी जानकारी आपके सामने आ जाएगी।
  • आप अपना आधार कार्ड डाउनलोड भी कर सकते हैं। यह सुविधा पूरी तरह से मुफ्त है।

आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक है, तो OTP वेरिफिकेशन के बाद आधार से जुड़ी जरूरी जानकारी SMS के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। जैसे ही आप ओटीपी डालकर सबमिट करेंगे, स्क्रीन पर एक मैसेज दिखाई देगा। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर तुरंत एक टेक्स्ट मैसेज (SMS) आएगा, जिसमें आपका खोया हुआ आधार नंबर (Aadhaar Number) सुरक्षित रूप से लिखा होगा। इससे आधार नंबर दोबारा हासिल करना काफी आसान हो जाता है।

End of Feed