पर्सनल लोन से कहीं ज्यादा बेहतर हैं लोन के ये विकल्प, लेने से पहले एक बार जरूर सोचें

जीवन में अक्सर ऐसे बहुत से मौके आते हैं जब हमें वितीय समस्याओं का सामना करना पड़ता है और ऐसे समय पर हमें पर्सनल लोन की जरूरत पड़ती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पर्सनल लोन से बेहतर भी कई विकल्प हैं?

जीवन में कभी-कभी वित्तीय परिस्थिति ऐसी हो जाती है कि हमें न चाहते हुए भी पर्सनल लोन लेना पड़ता है. पर्सनल लोन लेने का फायदा ये है कि आपको जल्द से जल्द बिना कुछ भी गिरवी रखे फंड मिल जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पर्सनल लोन में आपको काफी ज्यादा ब्याज दर भुगतान करना पड़ता है. दूसरी तरफ ऐसे भी विकल्प हैं जो पर्सनल लोन से काफी बेहतर माने जाते हैं. अगर आपको कभी भी पर्सनल लोन लेने की जरूरत पड़ती है तो आपको एक बार इन विकल्पों पर भी ध्यान देना चाहिए.

Loan Against Gold

पर्सनल लोन से बेहतर हैं ये विकल्प

घर में है गोल्ड तो किस बात की चिंता?

जैसा कि हमने आपको बताया कि पर्सनल लोन में एक सबसे बड़ा फायदा ये है कि आपको कुछ भी गिरवी नहीं रखना पड़ता है. दूसरी तरफ गोल्ड लोन लेते हुए आपको अपने पास मौजूद सोने के गहनों को गिरवी रखना पड़ता है. सोने के वजन और क्वालिटी के हिसाब से कंपनी आपको लोन प्रदान करती है. गोल्ड लोन एक तरह का सिक्योर्ड लोन है और इसीलिए इस विकल्प में ब्याज दरें भी अन्य विकल्पों के मुकाबले कम होती है.

End of Feed