Loan Top Up: लोन लेने के बाद पड़ गई पैसों की जरूरत, इस सुविधा का उठाएं फायदा

क्या आपने लोन लिया है लेकिन किसी कारणवश आपको और पैसों की जरूरत पड़ रही है? ऐसे में आप लोन के टॉप-अप फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। विभिन्न वित्तीय संस्थान अपने कस्टमर को लोन टॉप अप की सुविधा प्रदान करते हैं। आप पर्सनल लोन के साथ-साथ होम लोन पर भी टॉप अप प्रदान कर सकते हैं। टॉप अप से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल घर के रिनोवेशन के लिए, मेडिकल इमरजेंसी के लिए या फिर अपनी अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए भी किया जा सकता है।

Loan Top Up: कभी-कभी अपनी जरूरत को पूरा करने के लिए हमें लोन लेना पड़ता है। लेकिन ऐसे में यदि अचानक कोई वित्तीय खर्चा सामने आ जाए और इससे निपटने के लिए अतिरिक्त पैसों की जरूरत हो तो ऐसे में क्या किया जा सकता है? विभिन्न वित्तीय संस्थान अपने कस्टमर को लोन टॉप अप की सुविधा प्रदान करते हैं। यदि आपने पहले से कोई लोन ले रखा है और आपको अतिरिक्त पैसों की जरूरत है तो आप उसे लोन पर टॉप अप ले सकते हैं और इस पैसे का इस्तेमाल मेडिकल इमरजेंसी घर के रिनोवेशन या फिर अपनी पर्सनल जरूरतों को पूरा करने के लिए भी कर सकते हैं। विभिन्न संस्थाओं द्वारा पर्सनल लोन और होम लोन पर भी टॉप अप की सुविधा प्रदान की जाती है। आईए जानते हैं आप यह टॉप अप कैसे प्राप्त कर सकते हैं और टॉप अप पर किस दर से ब्याज वसूला जाता है।

What Is Loan Top-Up

क्या हैं लोन टॉप-अप, किस तरह उठा सकते हैं फायदा

इन बातों का रखें ध्यानहालांकि ज्यादातर वित्तीय संस्थान अपने कस्टमर को लोन टॉप अप की सुविधा प्रदान करते हैं। लेकिन टॉप अप प्राप्त करने के लिए भी आपको कुछ शर्तों को पूरा करना होता है। अपने पुराने लोन पर अब टॉप अप की सुविधा तभी प्राप्त कर सकते हैं जब पेमेंट करने का आपका रिकॉर्ड अच्छा हो। आसान शब्दों में कहें तो अगर आपने अपनी सभी EMIs का सही समय पर भुगतान किया है और आपकी क्रेडिट रिपोर्ट अच्छी है केवल तभी आपको टॉप अप की सुविधा प्रदान की जाती है। इसके साथ ही आपको इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि आप टॉप अप इस वित्तीय संस्थान से प्राप्त कर सकते हैं जिससे आपने पहले से लोन लिया हो। लोन पर टॉप-अप प्राप्त करने के लिए आपको बहुत ही कम या कभी-कभी कोई भी दस्तावेज जमा नहीं करने पड़ते।

End of Feed