LIC की जबरदस्त स्कीम, एक बार करें निवेश और हर महीने पाएं 12,000 रुपये की पेंशन

LIC की सरल पेंशन स्कीम को 40 साल की उम्र से लेकर 80 साल तक का व्यक्ति खरीद सकता है। इस स्कीम अकेले या फिर पति-पत्नी साथ मिलकर निवेश कर सकते हैं। सरल पेंशन योजना में पॉलिसीधारक को कई तरह की सुविधा मिलती है। पॉलिसी नहीं पसंद आती है, तो इसे छह महीने के भीतर सरेंडर भी किया जा सकता है।

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) हर के उम्र के लोगों के लिए निवेश की स्कीम चलाती है। आमतौर पर LIC में निवेश सुरक्षित माना जाता है। इसलिए लाखों लोगों ने LIC की स्कीम्स पैसा लगा रखा है। LIC सुरक्षित निवेश के साथ जोरदार रिटर्न देने का दावा करती है। LIC की एक स्कीम है सरल पेंशन योजना (Saral Pension Yojana)। इस स्कीम में एक बार एकमुश्त निवेश करना होता है. इसके बाद हर महीने पेंशन मिलने लगती है।

lic, LIC Schemes, LIC Saral Pension Yojana, LIC Pension Schemes, LIC Plan, एलआईसी सरल पेंशन योजना,

कौन खरीद सकता है पॉलिसी?

LIC की सरल पेंशन स्कीम को 40 साल की उम्र से लेकर 80 साल तक का व्यक्ति खरीद सकता है। इस स्कीम में अकेले या फिर पति-पत्नी साथ मिलकर निवेश कर सकते हैं। सरल पेंशन योजना में पॉलिसीधारक को कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं। अगर डेथ बेनिफिट की बात करें, तो पॉलिसीधारक की मृत्यु पर उसके नॉमिनी को निवेश की राशि वापस लौटा दी जाती है। इसके अलावा अगर पॉलिसी नहीं पसंद आती है, तो इसे छह महीने के भीतर सरेंडर भी किया जा सकता है।

End of Feed