LIC New Jeevan Shanti Plan: LIC की जबरदस्त स्कीम, एक बार करें निवेश, फिर उम्रभर मिलेगी पेंशन

LIC New Jeevan Shanti Plan: आमतौर पर LIC की स्कीम्स में निवेश करना काफी सुरक्षित माना जाता। इसलिए देश के लाखों लोगों ने LIC की पॉलिसी में निवेश किया है। LIC की एक पॉपुलर स्कीम है न्यू जीवन शांति पॉलिसी (New Jeevan Shanti Policy)। यह एक सिंगल प्रीमियम प्लान है।

LIC New Jeevan Shanti Plan: देश में जब भी इंश्योरेंस की बात होती है, तो सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का नाम सबसे ऊपर आता है। LIC की कई स्कीम्स लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं। आमतौर पर LIC की स्कीम्स में निवेश करना काफी सुरक्षित माना जाता। इसलिए देश के लाखों लोगों ने LIC की पॉलिसी में निवेश किया है। LIC की एक पॉपुलर स्कीम है न्यू जीवन शांति पॉलिसी (New Jeevan Shanti Policy)। यह एक सिंगल प्रीमियम प्लान है। यानी इसमें आपको सिर्फ एक बार ही निवेश करना होगा। इसके बाद हर साल पेंशन का लाभ उठा सकते हैं।

,LIC New Jeevan Shanti Plan

जीवनभर मिलेगी पेंशन

न्यू जीवन शांति स्कीम एन्युटी प्लान है। इस स्कीम में निवेश करने के साथ ही आप अपनी पेंशन लिमिट फिक्स कर सकते हैं। फिर तय राशि के अनुसार आपको रिटायरमेंट के बाद उम्र भर पेंशन मिलती रहेगी। अगर कोई व्यक्ति 55 साल का है और इस स्कीम में 11 लाख रुपये जमा करता है और फिर पांच साल के लिए होल्ड करता है, तो उसे साल में 1,01,880 रुपये की राशि पेंशन के रूप में मिलेगी।

End of Feed