बंद हो चुकी LIC पॉलिसी को फिर से शुरू करने का मौका, कुछ दिनों में बाद नहीं उठा पाएंगे फायदा

अगर आपकी LIC की कोई पॉलिसी प्रीमियम में हुई देरी की वजह से बंद हो गई है, तो उसे आप दोबारा शुरू करा सकते हैं। LIC ने इस अभियान की शुरुआत 1 सिंतबर 2023 से की है। बंद हो चुकी पॉलिसी के नियम और शर्तें तब तक अमान्य हैं जब तक आप इसे बहाल नहीं करते।

LIC: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने बंद हो चुकी पॉलिसियों को फिर से शुरू करने के लिए एक स्पेशल अभियान की शुरुआत की है। LIC की वेबसाइट के अनुसार, इंडिविजुअल लैप्स इंश्योरेंस पॉलिसी को 31 अक्टूबर 2023 तक दोबारा शुरू किया जा सकता है। मतलब यह कि अगर आपकी LIC की कोई पॉलिसी प्रीमियम में हुई देरी की वजह से बंद हो गई है, तो उसे आप शुरू करा सकते हैं। LIC ने इस अभियान की शुरुआत 1 सिंतबर 2023 से की है।

बंद हो चुकी LIC पॉलिसी को फिर से शुरू करने का मौका, कुछ दिनों में बाद नहीं उठा पाएंगे फायदा

किसके लिए शुरू किया गया है अभियान?

यह अभियान उन पॉलिसीधारकों की मदद के लिए शुरू किया गया है, जिनकी पॉलिसी किसी वजह से समय पर प्रीमियम का भुगतान नहीं होने की वजह से बंद हो गई हैं। बीमा कवरेज को बहाल करने के लिए मौजूदा पॉलिसी को फिर से शुरू करना आमतौर पर बेहतर होता है। यदि आपकी पॉलिसी समय पर प्रीमियम का भुगतान न करने के कारण बंद हो गई है, तो पॉलिसी एग्रीमेंट के नियम और शर्तें तब तक अमान्य हैं जब तक आप इसे बहाल नहीं करते। इस तरह की पॉलिसी को शुरू कराने के लिए ब्याज सहित संचित प्रीमियम का भुगतान करने के साथ आवश्यक स्वास्थ्य जानकारी प्रदान करना होगा।

End of Feed