SBI में धूल खा रहे लाडली योजना के 364 करोड़ रुपये, 182894 लड़कियों के खाते में जमा होने हैं 1-1 लाख रुपये

Delhi Ladli Scheme: आरटीआई से मिली जानकारी की मानें तो दिल्ली लाडली योजना के तहत 21 साल से ज्यादा उम्र की 182894 लड़कियों को मिलने वाली 1-1 लाख रुपये की भारतीय स्टेट बैंक के पास जमा है। याचिकाकर्ता ने दिल्ली हाई कोर्ट से अपील की है कि योजना के तहत लड़कियों को सही तरीके से पैसे दिए जाएं।

KEY HIGHLIGHTS
  • शीला दीक्षित ने साल 2008 में शुरू की थी लाडली योजना
  • SBI के पास रखे हैं 182894 लड़कियों के 364 करोड़ रुपये
  • दिल्ली हाई कोर्ट ने योजना को लेकर सरकार से मांगा जवाब

Delhi Ladli Scheme: दिल्ली हाई कोर्ट ने शुक्रवार को लाडली योजना के उचित कार्यान्वयन के अनुरोध वाली याचिका पर दिल्ली सरकार का पक्ष मांगा है। दिल्ली सरकार इस योजना का उद्देश्य लड़कियों की शिक्षा और आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करके उनकी सामाजिक स्थिति को मजबूत करना है। मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा और न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद की पीठ ने दिल्ली सरकार के वकील से उस जनहित याचिका पर निर्देश लेने के लिए कहा, जिसमें दावा किया गया है कि योजना के तहत उपलब्ध 364 करोड़ रुपये की धनराशि का कोई उपयोग नहीं किया गया है।

ladli yojna, ladli scheme, delhi high court, sbi, arvind kejriwal

दिल्ली की शीला दीक्षित सरकार ने 1 जनवरी 2008 को ‘दिल्ली लाडली योजना’ शुरू की थी

SBI के पास पड़े हैं 1,82,894 लाभार्थियों के 364 करोड़ रुपये

याचिकाकर्ता आकाश गोयल ने अपनी याचिका में कहा कि आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार, लाडली योजना की 21 साल से ज्यादा उम्र की 1,82,894 लाभार्थियों के 364 करोड़ रुपये से ज्यादा पैसे भारतीय स्टेट बैंक के पास पड़े हैं और ये राशि सही तरीके से वितरित की जानी चाहिए।

End of Feed