Ladli behna Yojana: दिवाली से 1500 रुपये, तो 2028 में मिलेंगे 3000 रुपये, कौन उठा पाएगा फायदा, जानें 8 जरूरी बातें

Ladli behna Yojana 2025 to 2028 benefits Explained: हर पात्र महिला के बैंक अकाउंट में डायरेक्ट ट्रांसफर (DBT) के जरिए राशि भेजी जाती है। इसके लिए योजना में एक बार आवेदन करना होता है और पात्रता की जांच के बाद लाभ ऑटोमेटिक मिलने लगता है। यहां हम इस योजना से बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Ladli behna Yojana 2025 to 2028 benefits Explained: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य की लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा ऐलान करते हुए इस योजना के तहत मिलने वाली मासिक आर्थिक सहायता को दिवाली से 1,500 रुपये करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2028 तक इसे चरणबद्ध तरीके से ₹3,000 प्रतिमाह तक बढ़ाया जाएगा। यहां हम इस योजना के बारे में सभी जरूरी जानकारी दे रहे हैं।

Ladli behna Yojana

लाड़ली बहना योजना की शुरुआत जून 2023 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की थी।

कहां से शुरू हुई योजना?

लाड़ली बहना योजना की शुरुआत जून 2023 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की थी। उस समय पात्र महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये दिए जाते थे। इसके बाद योजना को बढ़ाकर 1,250 रुपये प्रतिमाह किया गया, और अब दिवाली 2025 से यह राशि 1,500 रुपये प्रतिमाह हो जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार, अब तक 1.27 करोड़ महिलाएं इस योजना से लाभान्वित हो चुकी हैं।

End of Feed