Bank FD Rates: इन दो बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर बढ़ा दी ब्याज दरें, जानें कितना मिलेगा रिटर्न

Bank FD Rates: प्राइवेट सेक्टर के इन दोनों बैंकों ने ऐसे समय में फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज में इजाफा किया है, जब ज्यादातर बैंक इंटरेस्ट रेट में कटौती कर रहे हैं। आमतौर पर बैंक एफडी में निवेश की रकम सुरक्षित मानी जाती है। बैंक ग्राहकों को आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं।

Bank FD Rates: कोटक महिंद्रा बैंक और डीसीबी बैंक ने दो करोड़ रुपये से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम की ब्याज दरों में इजाफा किया है। प्राइवेट सेक्टर के इन दोनों बैंकों ने ऐसे समय में फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज में इजाफा किया है, जब ज्यादातर बैंक इंटरेस्ट रेट में कटौती कर रहे हैं। आमतौर पर बैंक एफडी में निवेश की रकम सुरक्षित मानी जाती है। इसलिए लोग इसमें निवेश करते हैं। बैंक अपनी एफडी की ब्याज दरों में इजाफा कर ग्राहकों को आकर्षित करने की कोशिश करते हैं।

FD Rates

कोटक महिंद्रा बैंक की FD

कोटक महिंद्रा बैंक ने तीन से पांच साल तक की अवधि की एफडी पर ब्याज दरों में इजाफा किया है। इससे पहले कोटक महिंद्रा बैंक ने ब्याज दरों में 25 अक्टूबर 2023 को बदलाव किया था। ब्याज दरों में हुए नए बदलाव के बाद कोटक बैंक सात दिनों से दस साल में मैच्योर होने वाली एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 2.75 फीसदी से 7.25 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन को इसी अवधि की एफडी पर 3.35 फीसदी से लेकर 7.80 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। बैंक 23 महीने 1 दिन से 2 साल से कम में मैच्योर होने वाली फिक्स्ड डिपॉजिट पर मैक्सिमम ब्याज ऑफर कर रहा है।

End of Feed