Rice Check Real or Fake: आज के समय में सबसे जरूरी चीज ये हैं कि हम जिस चीज को खरीद रहे हैं, वह असली है या फिर नकली या उसमें मिलावट की गई है। खाने-पीने की चीजों में भी लोग धड़ल्ले से मिलावट करते हैं। चावल (Rice) भी उन्हीं चीजों में से एक है, जिसमें मिलावट की जाती है। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि हम जिस चावल को खरीदकर अपने घर ले जा रहे हैं, वह असली भी है या नहीं। आम आदमी असली चावल की पहचान आसानी से नहीं कर पाता है। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि वह असली चावल की पहचान कैसे करें। इसी को लेकर आज हम आपको बताते हैं कि आप असली चावल की पहचान कैसे कर सकते हैं।
Rice Check Real or Fake
खुद ऐसे करें असली-नकली चावल की पहचान:-
- एक गिलास पानी लेकर उसमें एक बड़ा चम्मच कच्चे चावल डालें और कुछ देर तक हिलाते रहें। अगर चावल ऊपर तैरता दिखे तो समझ लीजिए कि वह प्लास्टिक का चावल है। असली चावल पानी पर तैरता नहीं है।
- एक हाथ में चावल लें और उसे लाइटर से जला लें और देखें कि चावल से प्लास्टिक की गंध निकलती है या नहीं। अगर चावल से प्लास्टिक की गंध निकलती है समझ लीजिए कि वह मिलावटी प्लास्टिक चावल है।
- थोड़े से चावल लें और उन्हें बहुत गरम तेल में डाल दें। अगर यह प्लास्टिक के चावल हैं, तो ये पिघल जाएगा और बर्तन के तल पर एक साथ चिपक जाएंगे। चावल उबालने के बाद इसमें से कुछ को एक बोतल में डालकर 3 दिन के लिए छोड़ दें। अगर फफूंदी नहीं दिखती है, तो आपका चावल नकली है। प्लास्टिक के चावल किसी भी मौसम में फफूंदी नहीं लगाएंगे।
हमें उम्मीद है कि हमारी ओर से ऊपर बताए गए तरीकों से अब आप आसानी से असली-नकली चावल की पहचान कर पाएंगे।
