यूटिलिटी

कहीं आप तो नहीं खा रहे नकली लाल मिर्च का पाउडर, इन तरीकों से खुद करें असली की पहचान

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Jan 30, 2023, 01:22 PM IST

Red Chilli Powder Check Real or Fake: लाल मिर्च के पाउडर में आर्टिफिशियल कलर, ईंट का चूरा, पुरानी और खराब मिर्च, चाक पाउडर, चोकर, साबुन और लाल रेत की मिलावट की जाती है। आम आदमी समझ नहीं पाता है कि वह जो लाल मिर्च का पाउडर खरीद रहा है, वह असली है या नकली।

Image

Red Chilli Powder

Photo : iStock

Red Chilli Powder Check Real or Fake: आज के समय में कभी भी किसी भी चीज में या तो मिलावट हो सकती है, या फिर वह नकली हो सकती है। ऐसे ही एक चीज है लाल मिर्च का पाउडर। लाल मिर्च का पाउडर करीब-करीब हर घर में खाने में इस्तेमाल होता ही है। लेकिन बाजार में अब नकली या फिर मिलावटी लाल मिर्च का पाउडर बिक रहा है।

लाल मिर्च के पाउडर में आर्टिफिशियल कलर, ईंट का चूरा, पुरानी और खराब मिर्च, चाक पाउडर, चोकर, साबुन और लाल रेत की मिलावट की जाती है। आम आदमी समझ नहीं पाता है कि वह जो लाल मिर्च का पाउडर खरीद रहा है, वह असली है या नकली। इसी को लेकर आज हम आपको कुछ तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप आसानी से असली और नकली लाल मिर्च का पाउडर का पता लगा पाएंगे।

ऐसे करें असली और नकली लाल मिर्च के पाउडर की पहचान:-

  • नकली लाल मिर्च का पाउडर असली है या नकली, इसकी पहचान के लिए आपको आधा गिलास पानी में एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर डालकर मिक्स कर दें। अगर लाल मिर्च का पाउडर पानी में घुल जाए और पानी गहरे लाल रंग का हो जाए तो समझ लीजिए कि लाल मिर्च में रंग की मिलावट की गई है।
  • लाल मिर्च का पाउडर चेक करने का एक तरीका ये है कि आपको सबसे पहले करीब आधा चम्मच मिर्च पाउडर लेकर इसमें टिंचर आयोडीन या आयोडीन सॉल्यूशन की बूंदें डालें। अगर पाउडर का रंग नीला होगा तो समझ लीजिए कि पाउडर में स्टार्च की मिलावट की गई है और ये लाल मिर्च का पाउडर मिलावटी है।
कहीं आप भी तो नहीं चख रहे नकली अदरक का स्वाद, खुद इन तरीकों से ऐसे करें असली की पहचान

हमें उम्मीद है कि ऊपर बताए गए तरीकों से अब आप आसानी से असली और नकली लाल मिर्च के पाउडर की पहचान कर पाएंगे।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article