Kisan Vikas Patra: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में मैच्योरिटी पर पैसा हो जाएगा डबल

अगर आप लंबे समय के निवेश के लिए किसी बढ़िया स्कीम को खोज रहे हैं तो आपको किसान विकास पत्र (KVP) के बारे में जानना चाहिए। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में पैसा मैच्योरिटी पर डबल हो जाता है।

अगर आप लगभग 10 साल की अवधि के एक सुरक्षित निवेश विकल्प की तलाश में हैं तो किसान विकास पत्र (KVP) के बारे में जरूर जानना चाहिए। किसान विकास पत्र (KVP) पोस्ट ऑफिस की छोटी बचत योजनाओं में शामिल एक बचत योजना है, जिसमें मैच्योरिटी पर पैसा डबल हो जाता है। अच्छी बात ये है कि केंद्र सरकार ने अक्टूबर-दिसंबर 2026 तिमाही के लिए KVP की ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया है। इस अवधि में Kisan Vikas Patra पर पहले की तरह 7.5% सालाना ब्याज मिलता रहेगा।

Kisan Vikas Patra

पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में पैसा हो जाएगा डबल (Photo: iStock)

कितने समय में होगा पैसा डबल

KVP में निवेश की गई रकम 115 महीने यानी 9 साल 7 महीने में दोगुनी हो जाती है। इसमें कम से कम 1,000 रुपये और इसके बाद 100 रुपये के गुणकों में निवेश किया जा सकता है। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश की अधिकतम सीमा नहीं है और एक व्यक्ति एक से ज्यादा KVP खाते खोल सकता है। यह खाता पोस्ट ऑफिस के साथ अधिकृत बैंकों में भी खोला जा सकता है।

End of Feed