Vande Bharat: केरल को मिलेगी पहली वंदे भारत, पीएम नरेंद्र मोदी 25 अप्रैल को दिखाएंगे हरी झंडी, देखें रूट

  • Authored by: कुन्दन सिंह
  • Updated Apr 21, 2023, 05:56 PM IST

Kerala's First Vande Bharat Express Train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अप्रैल को एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने जा रहे हैं। ये वंदे भारत एक्सप्रेस केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम और कासरगोड के बीच चलाई जाएगी। ये केरल की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन होगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • केरल को मिलेगी पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
  • पीएम मोदी 25 अप्रैल को दिखाएंगे हरी झंडी
  • तिरुवनंतपुरम और कासरगोड के बीच चलेगी नई वंदे भारत

Kerala's First Vande Bharat Express Train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 और 25 अप्रैल को मध्य प्रदेश, केरल, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव के दौरे पर रहेंगे। इन दो दिनों में पीएम मोदी करीब 25 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और उद्धघाटन करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी 25 अप्रैल को सुबह करीब 10:30 बजे तिरुवनंतपुरम सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद करीब 11 बजे 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसमें, तिरुवनंतपुरम में 3200 करोड़ की लागत से बनने वाला सेंट्रल स्टेडियम भी शामिल हैं।

vande bharat, vande bharat train, indian railways, pm narendra modi

पीएम नरेंद्र मोदी 25 अप्रैल को दिखाएंगे केरल की पहली वंदे भारत को हरी झंडी

केरल की पहली वंदे भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तिरुवनंतपुरम सेंट्रल स्टेशन पर तिरुवनंतपुरम और कासरगोड के बीच चलाई जाने वाली केरल की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। वंदे भारत ट्रेन केरल के कुल 11 जिलों- तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, कोट्टायम, एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, पठानमथिट्टा, मलप्पुरम, कोझिकोड, कन्नूर और कसारगोड को कवर करेगी।

End of Feed