कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए आवेदन शुरू, जानें कैसे करें ऑनलाइन आवेदन और आखिरी तारीख

अगर आप भी कैलाश मानसरोवर की यात्रा करना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। भारत और चीन के बीच कूटनीतिक सुधारों के बाद फिर से शुरू हुई यह यात्रा जून से अगस्त 2026 के बीच आयोजित की जाएगी।

भगवान शिव के निवास स्थान कैलाश मानसरोवर की यात्रा का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी खबर आई है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने साल 2026 की कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए आधिकारिक तौर पर पंजीकरण (Registration) प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह यात्रा न केवल हिंदुओं के लिए बल्कि जैन और बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए भी अत्यधिक धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखती है। भारत और चीन के बीच कूटनीतिक सुधारों के बाद फिर से शुरू हुई यह यात्रा जून से अगस्त 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। ऐसे में अगर आप कैलाश मानसरोवर की यात्रा करना चाहते हैं तो आइए बताते हैं आप इसके लिए कब तक और कैसे रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं?

Kailash Mansarovar

कब तक कर सकते हैं अप्लाई

यदि आप इस पावन यात्रा का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो आपको समय का विशेष ध्यान रखना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 मई 2026 निर्धारित की गई है। पूरी आवेदन और चयन प्रक्रिया को पूरी तरह से डिजिटल और पारदर्शी बनाया गया है। यात्रियों का चयन एक "कंप्यूटरीकृत रैंडम और जेंडर बैलेंस" प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा, जिसमें किसी भी मानवीय हस्तक्षेप की गुंजाइश नहीं होगी। चयनित आवेदकों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल पर स्वचालित संदेश के जरिए सूचित किया जाएगा।

End of Feed