Juice Jacking Meaning: दुनिया काफी तेजी से डिजिटलाइजेशन की तरफ बढ़ रही है। जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी हमारे जीवन को आसान बना रही है वैसे-वैसे ही टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल करने वाले हमारे जीवन को नुकसान पहुंचाने के लिए पहले से और ज्यादा तैयार होते जा रहे हैं। अब हाल ही में जूस जैकिंग नाम के साइबर अटैक को लेकर सरकार अलर्ट नजर आ रही है। भारत के केंद्रीय बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने हाल ही में इस साइबर अटैक से बचने के लिए कहा है।
क्या है जूस जैकिंग जो कर देगा आपका काम तमाम?
क्या है जूस जैकिंग(What is Juice Jacking)?जूस जैकिंग एक तरह का साइबर अटैक है जो आपके फोन से डाटा चोरी कर हैकर्स तक पहुंचा देता है और फिर वह इस जानकारी का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं। आइये समझते हैं जूस जैकिंग काम किस तरह करता है? जूस जैकिंग को अंजाम देने के लिए हैकर्स पब्लिक USB पोर्ट्स के साथ छेड़छाड़ कर उनमें सोफ्टवेयर की मदद से मालवेयर या फिर हार्डवेयर में बदलाव कर देते हैं। आप जैसे ही अपना फोन किसी USB पोर्ट से कनेक्ट करते हैं यह मालवेयर आपके फोन में घुस्कार आपका निजी और वित्तीय डेटा चोरी कर लेता है।
यह भी पढ़ें:
RBI ने दी ये नसीहत(RBI on Juice Jacking)
भारत के केंद्रीय बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने जूस जैकिंग को लेकर हाल ही में सावधानी भरा एक संदेश जारी किया है। अपने संदेश में RBI ने कहा है कि अपने वित्तीय और निजी डेटा को सुरक्षित रखने के लिए लोगों को जागरूक रहना चाहिए। RBI ने कहा है कि पब्लिक USB पोर्ट्स का इस्तेमाल करके अपने फोन को चार्ज करने और पब्लिक वाईफाई का इस्तेमाल करके पेमेंट करने से आपका डेटा लीक हो सकता है। इसीलिए आप फोन चार्ज करने के लिए अपना निजी चार्जर ही इस्तेमाल करें या फिर पावर चार्जर साथ लेकर चलें।कैसे करें अपना बचाव?(Tips to Avoid Juice Jacking)
अगर आप इन बातों का ध्यान रखें तो आप जूस जैकिंग से खुद का बचाव कर सकते हैं:पब्लिक पोर्ट: फोन चार्ज करने के लिए पब्लिक USB पोर्ट का इस्तेमाल न करें
पब्लिक वाईफाई: अगर आपका फोन पब्लिक वाईफाई नेटवर्क के साथ कनेक्टेड है तो इसे डिसकनेक्ट करके ही पेमेंट करें
VPN: वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) का इस्तेमाल करने से बाहरी खतरों से आप अपना बचाव कर पाएंगे
सिक्योरिटी अपडेट: अपने फोन में सिक्योरिटी अपडेट हमेशा समय-समय पर इनस्टॉल करते रहें ताकि आपके फोन का सोफ्टवेयर बेहतर और सुरक्षित रहे
