क्या डेट ऑफ बर्थ के प्रमाण के लिए Aadhaar Card का कर सकते हैं इस्तेमाल? जानिए क्या कहता है UIDAI

Aadhaar card Update: आज के समय में आधार कार्ड हमारे सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है, लेकिन क्या आपको भी लगता है यह सरकारी डॉक्यूमेंट, आधार कार्ड पर मौजूद हर जानकारी का एक वैलिड प्रूफ भी बनता है?

Aadhaar Card Update: भारत में रहने वाला हर दूसरा व्यक्ति अपनी पहचान को सत्यापित करने के लिए सरकारी डॉक्यूमेंट आधार कार्ड का इस्तेमाल कर रहा है। आधार कार्ड पर व्यक्ति के नाम के साथ-साथ, उसके घर का पता, जेंडर, मोबाइल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जानकारी होती है। ऐसे में सवाल यह है कि क्या इस सरकारी आईडी में मौजूद हर जानकारी को प्रमाणित करने के लिए आधार कार्ड एक प्रूफ बन सकता है? दरअसल, Aadhaar Card का इस्तेमाल करने वाले अधिकतर लोगों को इस आईडी के इस्तेमाल और महत्व को लेकर अधूरी जानकारी होती है। जहां कुछ लोगों को लगता है कि आधार कार्ड उनके भारतीय नागरिक होने का प्रमाण है, वहीं कुछ लोगों को लगता है कि आधार डेट ऑफ बर्थ का भी प्रमाण हो सकता है। यही वजह है कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI - Unique Identification Authority of India) की ओर से समय-समय पर इस तरह के मिथकों को दूर किया जाता है।

Aadhaar Card

क्या DOB का प्रमाण भी Aadhaar Card? (Photo: x handle/@UIDAI)


क्या आधार कार्ड डीओबी का प्रमाण?

यूआईडीएआई की ओर से ऑफिशियल एक्स हैंडल से दी गई जानकारी के अनुसार, कोई भी आधार कार्ड धारक आधार कार्ड का इस्तेमाल अपने डेट ऑफ बर्थ के प्रमाण के रूप में नहीं कर सकता है। यूआईडीएआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, कोई भी आधार कार्ड धारक एक बार आधार कार्ड बनवाने के बाद डीओबी की जानकारी एक और बार अपडेट करवा सकता है। हालांकि, इस जानकारी को केवल एक ही अपडेट करवाया जा सकता है।

End of Feed