IRDA: मोटर, प्रॉपर्टी और एक्सीडेंटल इंश्योरेंस पॉलिसी में बड़ा बदलाव, अब सस्ता हो जाएगा प्रीमियम

Non life Insurance Policies: IRDA के नए बदलाव के बाद ग्राहक अब मोटर, संपत्ति और एक्सीडेंटल इंश्योरेंस पॉलिसी अपनी जरूरत के अनुसार खरीद सकेंगे। इंश्योरेंस के जानकारों का कहना है कि IRDA के इस फैसले से इंश्योरेंस होल्डर्स के बहुत फायदा होगा। बीमा का प्रीमियम भी अब कम हो जाएगा।

Non life Insurance Policies: भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (IRDA) ने नॉन-लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी को लेकर बड़ा बदलाव किया है। IRDA के नए बदलाव के बाद ग्राहक अब मोटर, संपत्ति और एक्सीडेंटल इंश्योरेंस पॉलिसी अपनी जरूरत के अनुसार खरीद सकेंगे। इस तरह की इंश्योरेंस पॉलिसियों को नीति शब्दावली से हटाया गया है और नए नियम लागू कर दिए गए हैं। हालांकि, थर्ड पार्टी मोटर इंश्योरेंस में किसी भी तरह का बदलाव IRDA ने नहीं किया है।

Non life Insurance Policies

इंश्योरेंस को लेकर आई नई गाइडलाइंस

क्या हुआ है बदलाव

इंश्योरेंस के जानकारों का कहना है कि IRDA के इस फैसले से इंश्योरेंस होल्डर्स के बहुत फायदा होगा। मौजूदा नियम के अनुसार, मोटर इंश्योरेंस कवर पूरे साल के लिए मिलता है। कोई गाड़ी चलाए या नहीं उसे पूरे साल के लिए बीमा लेना पड़ता है और इसकी कीमत भी अधिक होती है। मोटर मालिकों इसे लेना पड़ता है, क्योंकि इसके अलावा दूसरा कोई ऑप्शन नहीं है।

End of Feed