IRCTC Trains Cancelled List, Dec 21: घने कोहरे के चलते रेलवे ने आज 250 से ज्यादा ट्रेनों को किया कैंसिल, डायवर्ट और रिशेड्यूल समेत पूरी लिस्ट देखें यहां

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Dec 21, 2022, 10:04 AM IST

IRCTC Railway Train Cancelled List Today, 21 December 2022: कोहरे (Fog) का असर यातायात पर भी पड़ा है और इस वजह से ट्रेन सेवाएं (Train Service) भी प्रभावित हुई हैं। कोहरे के चलते भारतीय रेलवे (Indian Railways) को आज भी कई ट्रेनों (Trains) को रद्द करना पड़ा है। देश में रोजाना लाखों लोग हर दिन ट्रेन से सफर करते हैं।

IRCTC Railway Train Cancelled List Today, 21 December 2022: देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) समेत देश के उत्तरी मैदानी इलाकों में बुधवार सुबह लगातार तीसरे दिन भी बहुत घना कोहरा (Heavy Fog) छाया रहा। घने कोहरे (Fog) का असर यातायात पर भी पड़ा है और इस वजह से ट्रेन सेवाएं (Train Service) भी प्रभावित हुई हैं। कोहरे के चलते भारतीय रेलवे (Indian Railways) को आज भी कई ट्रेनों (Trains) को रद्द करना पड़ा है। देश में रोजाना लाखों लोग हर दिन ट्रेन से सफर करते हैं। ऐसे में यात्रा के लिए घर से निकलने से पहले ही ये जान लेना जरूरी है कि आपकी ट्रेन कैंसिल (Cancel) या डायवर्ट (Divert) या रिशेड्यूल (Reschedule) तो नहीं की गई है?

IRCTC Trains Cancelled List Dec 21

IRCTC Trains Cancelled List Dec 21

ये जानकारी हर दिन भारतीय रेलवे की ओर से शेयर की जाती है। इसे वेबसाइट https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes या NTES ऐप की मदद से भी देखा जा सकता है। आज रद्द या डायवर्ट किए गए ट्रेनों की बात करें तो 251 ट्रेनों को कैंसिल किया गया है, 32 ट्रेनों को रिशेड्यूल जबकि 17 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है।

End of Feed