IRCTC Trains Cancelled List, Jan 11: कोहरे के चलते रेलवे ने आज 287 से ज्यादा ट्रेनों को किया कैंसिल, डायवर्ट और रिशेड्यूल समेत पूरी लिस्ट देखें यहां

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Jan 11, 2023, 12:01 PM IST

IRCTC Railway Train Cancelled List Today, 11 January 2023: रेलवे की ओर से लगातार इस लिस्ट को अपडेट किया जाता है और ऐसे में कैंसिल, डायवर्ट और रिशेड्यूल ट्रेनों की संख्‍या बढ़ भी सकती है और इसलिए जरूरी है कि आप इस संबंध में लेटेस्‍ट जानकारी वेबसाइट से हासिल करते रहें।

IRCTC Railway Train Cancelled List Today, 11 January 2023: देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) समेत देश के उत्तरी मैदानी इलाकों में नए साल के 11वें दिन बुधवार (Wednesday) सुबह भी बहुत घना कोहरा (Heavy Fog) छाया रहा। घने कोहरे (Fog) का असर रेल यातायात पर भी पड़ा है और इसी वजह से ट्रेन सेवाएं (Train Service) भी काफी ज्यादा प्रभावित हुई हैं। कोहरे के चलते भारतीय रेलवे (Indian Railways) को आज भी कई ट्रेनों (Trains) को कैंसिल करना पड़ा है। देश में रोजाना लाखों लोग हर दिन ट्रेन से सफर करते हैं और ऐसे में यात्रा के लिए घर से निकलने से पहले ही ये जान लेना जरूरी है कि आपकी ट्रेन कैंसिल (Cancel) या डायवर्ट (Divert) या रिशेड्यूल (Reschedule) तो नहीं की गई है?

IRCTC Trains Cancelled List, Jan 11

IRCTC Trains Cancelled List, Jan 11

ये जानकारी हर दिन भारतीय रेलवे की ओर से शेयर की जाती है। इसे वेबसाइट https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes या NTES ऐप की मदद से भी देखा जा सकता है। आज रद्द या डायवर्ट किए गए ट्रेनों की बात करें तो 287 ट्रेनों को कैंसिल किया गया है, 65 ट्रेनों को रिशेड्यूल जबकि 8 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है।

End of Feed