छात्रों की मांग पर रेल मंत्री का ऑन द स्पॉट एक्शन, 15 जुलाई तक IRCTC की नई वेबसाइट तैयार करने का निर्देश

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर छात्रों ने IRCTC की वेबसाइट में होने वाली दिक्कतों का जिक्र किय़ा। इसके बाद उन्होंने 30 दिन के अंदर नई वेबसाइट तैयार हो जाने का ऐलान किया।

New IRCTC Website: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक बड़ा ऐलान किया है। अगर आप रेल से बहुत अधिक सफर करते हैं तो आपके लिए बहुत बड़ी खबर है। छात्रों की मांग पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 15 जुलाई 2026 तक IRCTC की के लिए नई वेबसाइट की घोषण की है। इसको लेकर कुछ छात्रों ने रेल मंत्री से मुलाकात की थी। छात्रों ने रेल मंत्री से वेबसाइट में होने वाली परेशानी और टिकट बुकिंग के दौरान हर दिन आने वाली दिक्कतों को लेकर शिकायत की थी। इस पर उन्होंने 30 दिन के अंदर नई वेबसाइट तैयार करने का भरोसा दिया।

IRCTC (1)

केंद्रीय रेलवे मंत्री ने अधिकारियों को नई वेबसाइट बनाने के दिए निर्देश।

छात्रों की शिकायत पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस संबंध में तुरंत रेलवे अधिकारियों को कॉल मिला दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि छात्र IRCTC की नई वेबसाइट की डिमांड कर रहे हैं। फिर उन्होंने पूछा कि क्या 30 दिन के अंदर वेबसाइट तैयार कर लेंगे? दूसरी तरफ से जवाब मिलने पर वहां पर मौजूद सभी छात्रों से कहा कि 15 जुलाई तक IRCTC की नई वेबसाइट बनकर तैयार हो जाएगी। रेल मंत्री के इस ऑन द स्पॉट एक्शन पर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

End of Feed