IRCTC Travel Insurance: IRCTC के इंश्योरेंस का कैसे पता चलता है पॉलिसी नंबर, 45 पैसे में मिलता है 10 लाख का बीमा

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jun 24, 2024, 01:55 PM IST

IRCTC Travel Insurance: IRCTC ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को ट्रैवल इंश्योरेंस प्रदान करती है। सिर्फ 45 पैसे में 10 लाख रुपये तक का कवरेज मिलता है। अगर सफर के दौरान ट्रेन दुर्घटना का शिकार हो जाती है और यात्री को किसी भी तरह से नुकसान पहुंचता है,तो वो इंश्योरेंस के लिए क्लेम कर सकता है।

IRCTC Travel Insurance: हाल ही में पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी के पास हुई रेल दुर्घटना में एक मालगाड़ी कंचनजंघा एक्सप्रेस से टकरा गई थी। इस तरह के हादसे ट्रैवल इंश्योरेंस की जरूरत बताते हैं। अगर आपके पास पर्सनल बीमा नहीं है, तो भी आप IRCTC से खरीदे गए ई-टिकट पर वैकल्पिक बीमा पॉलिसी के जरिए कवर हासिल कर सकते हैं। यह पॉलिसी ट्रेन दुर्घटना में मृत्यु, दिव्यांग और इलाज कराने की स्थिति में 10 लाख रुपये तक का कवरेज प्रदान करती है।

IRCTC Travel Insurance

किसे मिलता है ट्रैवल इंश्योरेंस

IRCTC ने अपने ट्रैवल इंश्योरेंस के नियम और शर्तों के दस्तावेज में कहा है कि वैकल्पिक ट्रैवल इंश्योरेंस सर्विस केवल बुकिंग के समय CNF/RAC/PartCNF टिकटों के लिए प्रदान की जाती है। 17-फरवरी-2024 से प्रीमियम सभी टैक्स सहित प्रति यात्री 45 पैसे है। अपनी IRCTC ट्रैवल इंश्योरेंस पॉलिसी में नॉमिनी का डिटेल्स अपडेट करना न भूलें। IRCTC की वेबसाइट के अनुसार, आप बीमा कंपनी द्वारा भेजे गए ईमेल या SMS में डिटेल्स अपडेट करने के लिए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

End of Feed