Post Office Savings Scheme: गजब है पोस्ट ऑफिस की ये योजना, इन्वेस्ट करने पर मिलेगा 7.5% सालाना रिटर्न

पोस्ट ऑफिस द्वारा बहुत सी स्मॉल सेविंग्स स्कीम ऑफर की जाती हैं जिनमें इन्वेस्ट करके आप मोटा ब्याज भी कमा सकते हैं। आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट योजना के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें आप 1 साल, 2 साल, 3 साल या फिर 5 साल के लिए भी अकाउंट खुलवा सकते हैं और आपको 7.5% सालाना का शानदार ब्याज भी मिलता है।

Post Office Savings Scheme: पोस्ट ऑफिस भारत के सबसे पुराने संस्थानों में से एक हैं और डाक संबंधित सेवाएं प्रदान करने के साथ ही पोस्ट ऑफिस वित्तीय योजनाएं भी ऑफर करते हैं। पोस्ट ऑफिस की योजनाओं में इन्वेस्ट करके आप अपने पैसे पर सरकार की सुरक्षा की गारंटी तो प्राप्त करते ही हैं साथ ही आपको जबरदस्त रिटर्न्स भी मिलते हैं। आज हम आपको पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना में इन्वेस्ट कर आप मोटा ब्याज कमा सकते हैं। आइये जानते हैं पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट योजना के फायदे और इसकी पात्रता।

Post Office Savings Scheme

गजब है पोस्ट ऑफिस की ये योजना, इन्वेस्ट करने पर मिलेगा 7.5% सालाना रिटर्न

कितना मिलेगा रिटर्न?

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट योजना में इन्वेस्ट किये गए पैसों पर आपको 7.5% का सालाना ब्याज मिलता है। अप्रैल 2023 में इस योजना पर मिलने वाली 7% की ब्याज दर को बढ़ाकर 7.5% कर दिया गया था। पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट योजना के तहत 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल की अवधि के लिए अकाउंट खुलवाया जा सकता है। योजना के तहत 1 साल में 6.9% सालाना, 2 और 3 साल में 7% सालाना और 5 साल में 7.5% सालाना की दर से रिटर्न्स प्राप्त किये जा सकते हैं।

End of Feed