इतने महीने में 5 लाख बन जाएगा 10 लाख, पोस्ट ऑफिस की इस जबरदस्त स्कीम में करें निवेश

किसान विकास पत्र को पैसा डबल करने वाली स्कीम के रूप में भी जाना जाता है। इस स्कीम में निवेश की कोई मैक्सिम लिमिट नहीं है। आप ज्वाइंट अकाउंट खोलकर भी इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं। साथ ही किसान विकास पत्र में नॉमिनी की सुविधा भी उपलब्ध है।

अगर आप इन दिनों निवेश के लिए बेहतर ऑप्शन की तलाश में हैं, तो पोस्ट ऑफिस की स्कीम किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra) को चुन सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की कई स्कीम्स लोगों के बीच लोकप्रिय हैं, इनमें से एक किसान विकास पत्र भी है। किसान विकास पत्र को पैसा डबल करने वाली स्कीम के रूप में भी जाना जाता है। क्योंकि इसमें निवेश की राशि 115 महीने में डबल हो जाती है। आमतौर पर पोस्ट ऑफिस में निवेश को सुरक्षित माना जाता है। इसलिए बड़ी संख्या में लोगों ने इसकी स्कीम में निवेश कर रखा है। यानी पांच लाख रुपये 115 महीने में 10 लाख में तब्दील हो जाएगा।

Kisan Vikas Patra, KVP, किसान विकास पत्र, पोस्ट ऑफिस,

अवधि में हुआ है बदलाव

इस स्कीम में आपकी निवेश की राशि 115 महीने में डबल हो जाएगी। हालांकि, मैच्योरिटी अवधि पहले 123 महीने थी, जिसे घटाकर पहले 120 महीने और फिर 115 महीने कर दिया गया है। इस वजह से किसान विकास पत्र स्कीम पहले के मुकाबले अब और अधिक फायदेमंद हो गई है। किसान विकास पत्र में निवेश पर सात फीसदी से अधिक का सालाना ब्याज मिल रहा है। इस स्कीम पर मिलने वाले ब्याज की समीक्षा सरकार हर तीन महीने पर करती है।

End of Feed