FD Interest Rate: जब भी बात सुरक्षित तरीके से पैसे इन्वेस्ट करने की होती है तो हमारे दिमाग में बैंक कि फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) योजनाओं का ख्याल जरूर आता है। एक वक्त था जब बैंक की FD योजनाओं को बस उनके द्वारा दी जाने वाली सुरक्षा के लिए जाना जाता था और रिटर्न्स के मामले में यह अन्य इन्वेस्टमेंट ऑप्शंस से पीछे थीं। लेकिन अब वक्त बदल चुका है। देश भर में मौजूद विभिन्न बैंक इस वक्त 7 दिनों से 10 साल तक की FD योजनाओं पर 2.75% से 8.25% सालाना रिटर्न्स प्रदान कर रहे हैं। आइये आपको बताते हैं कि 1 साल, 3 साल और 5 साल वाली FD योजनाओं पर आपको सबसे अच्छे रिटर्न्स कौन से बैंक दे रहे हैं।
1,3 और 5 सालों वाली FD योजना पर ये बैंक दे रहे हैं सबसे ज्यादा ब्याज
