देशभर में इस बार गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। देश के अधिकतर हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। ऐसे में घर के अंदर भी राहत मिलना मुश्किल हो गया है। कई लोग कूलर का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन तेज गर्मी के कारण उससे निकलने वाली हवा भी गर्म महसूस हो रही है। दूसरी ओर AC खरीदना हर किसी के बजट में नहीं है। ऐसे में एक छोटा और सस्ता जुगाड़ लोगों को राहत दे सकता है, जिसकी लागत करीब 150 रुपये है।
कूलर में लगा लो 150 रुपये का यह आइटम, AC की कमी महसूस नहीं होगी/Photo-AI
Timer Switch से बढ़ सकती है कूलर की कूलिंग
यह जुगाड़ एक छोटे से Timer Switch पर आधारित है, जो आमतौर पर बिजली के सामान की दुकानों पर आसानी से मिल जाता है। इस स्विच को कूलर के पंप की वायर में लगाया जाता है। Timer Switch पंप को लगातार चलाने की बजाय हर 10 से 15 मिनट में कुछ मिनट के लिए बंद और फिर चालू करता रहता है।
एक्सपर्ट के अनुसार, इस जुगाड़ से कूलर की कूलिंग क्षमता बेहतर हो सकती है। खास बात यह है कि इसे लगाने में ज्यादा मेहनत या बड़े खर्च की जरूरत नहीं पड़ती। सामान्य तौर पर यह स्विच 150 रुपये के आसपास मिल जाता है और इसे कुछ ही मिनटों में फिट किया जा सकता है।
कैसे काम करता है यह तरीका?
दरअसल, जब कूलर का पंप लगातार चलता रहता है तो पैड्स पर लगातार पानी बहता रहता है। इससे evaporation यानी पानी के भाप बनने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है। लेकिन जब पंप कुछ मिनट के लिए बंद होता है, तो पैड्स में मौजूद पानी तेजी से भाप में बदलता है और पैड्स का तापमान ज्यादा ठंडा हो जाता है।
इसके बाद जब पंप दोबारा चालू होता है, तो ठंडे पैड्स पर ताजा पानी आता है और कूलर पहले की तुलना में ज्यादा ठंडी हवा देने लगता है। कुछ रिसर्च में भी यह सामने आया है कि रुक-रुककर पंप चलाने से एयर कूलर की कूलिंग बेहतर हो सकती है।
ऐसे लगाएं Timer Switch
इस जुगाड़ को इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले बाजार से एक उपयुक्त Timer Switch खरीदना होगा। इसके बाद कूलर के पंप की बिजली सप्लाई वाली वायर में इसे जोड़ा जाता है। Timer को इस तरह सेट किया जा सकता है कि पंप 10 मिनट चले और फिर 3 से 5 मिनट के लिए बंद हो जाए। अगर किसी को बिजली के काम की जानकारी नहीं है तो वह इलेक्ट्रिशियन की मदद भी ले सकता है। एक बार सेटिंग हो जाने के बाद यह सिस्टम अपने आप काम करता रहता है।
Honeycomb Pads से मिलेगा और ज्यादा फायदा
विशेषज्ञों का कहना है कि अगर कूलर में Honeycomb Pads का इस्तेमाल किया जाए तो यह जुगाड़ और ज्यादा असरदार हो सकता है। ये पैड्स पानी को ज्यादा देर तक रोककर रखते हैं, जिससे ठंडी हवा लंबे समय तक मिलती रहती है। इसके अलावा कूलर की नियमित सफाई करना और उसे खुली तथा हवादार जगह पर रखना भी जरूरी माना जाता है। सही रखरखाव और इस छोटे से जुगाड़ की मदद से सामान्य कूलर से भी काफी बेहतर कूलिंग हासिल की जा सकती है।
