विदेश में रहने वाले भारतीयों को मिलेगा आधार का फायदा, UIDAI की बड़ी तैयारी

आधार को अंतरराष्ट्रीय बनाने पर अब खास ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए अलग-अलग डिजिटल पहचान प्रणालियों के बीच इंटरऑपरेबिलिटी की व्यवस्था विकसित करने पर काम चल रहा है, ताकि भविष्य में आधार का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस्तेमाल आसान हो सके। फिलहाल यह काम शुरुआती संकल्पना के स्तर पर है।

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) अब आधार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की तैयारी कर रहा है। UIDAI के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) सौरभ विजय ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्राधिकरण आधार को वैश्विक स्तर पर इस्तेमाल करने की दिशा में काम कर रहा है। इसका फायदा खास तौर पर प्रवासी भारतीयों (NRI) और भारतीय मूल के विदेशी नागरिकों (OCI) को मिल सकता है।

Aadhaar For NRI

NRI और OCI के लिए भी आधार का रास्ता होगा आसान

आधार के लिए तैयार हो रहा अंतरराष्ट्रीय ढांचा

PTI/भाषा के मुताबिक सौरभ विजय ने वित्तीय प्रौद्योगिकी सम्मेलन ‘ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026’ में एक परिचर्चा के दौरान कहा कि UIDAI की महत्वाकांक्षा आधार के बुनियादी ढांचे को दुनिया में सर्वश्रेष्ठ डिजिटल पहचान प्रणालियों में शामिल करना है। इसके लिए अलग-अलग देशों और प्रणालियों के बीच तालमेल स्थापित करने की दिशा में काम किया जा रहा है।

End of Feed