Indian Railways: भारतीय रेल ने यात्रियों के लिए एक जरूरी सूचना जारी करते हुए बताया कि 10 जून से कई ट्रेनों के टाइम टेबल में बदलाव कर दिया गया है। रेलवे के मुताबिक इन ट्रेनों का टाइम टेबल 10 जून से लेकर 31 अक्टूबर तक बदला जा रहा है। दरअसल, जिन ट्रेनों के टाइम टेबल में बदलाव किया गया है, जो कोंकण रीजन से होकर गुजरती हैं और मानसून को देखते हुए इनके टाइम टेबल में बदलाव किया गया है। 31 अक्टूबर के बाद ये सभी ट्रेनें अपने पुराने समय पर ही चलने लगेंगी।
जिन ट्रेनों की टाइमिंग्स में चेंज हुआ है उनमें राजधानी भी शामिल है
इन ट्रेनों के टाइम टेबल में किया गया बदलाव
1. तिरुवनंतपुरम सेंट्रल से हजरत निजामुद्दीन के बीच चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या- 12431, तिरुवनंतपुरम सेंट्रल-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस अपने तय से समय से 4 घंटे 35 मिनट पहले प्रस्थान करेगी। ये ट्रेन तिरुवनंतपुरम सेंट्रल से दोपहर 14.40 बजे प्रस्थान करेगी।
2. एर्नाकुलम जंक्शन से हजरत निजामुद्दीन तक चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या- 12617, मंगला लक्षद्वीप एक्सप्रेस अपने समय से 3.15 घंटे पहले प्रस्थान करेगी। ये ट्रेन अब एर्नाकुलम जंक्शन से सुबह 10.10 बजे प्रस्थान करेगी।
3. हजरत निजामुद्दीन से एर्नाकुलम जंक्शन तक चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या- 12618, मंगला लक्षद्वीप एक्सप्रेस 10.25 बजे एर्नाकुलम जंक्शन पहुंचेगी।
4. हजरत निजामुद्दीन से तिरुवनंतपुरम सेंट्रल तक चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या-12432, राजधानी एक्सप्रेस अपने समय से 2 घंटे 15 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी। ये ट्रेन आधी रात 01.50 बजे तिरुवनंतपुरम सेंट्रल पहुंचेगी।
5. एर्नाकुलम जंक्शन से पुणे जंक्शन तक चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या- 22149, एर्नाकुलम-पुणे एक्सप्रेस अपने समय से 3 घंटे पहले प्रस्थान करेगी।
6. एर्नाकुलम जंक्शन से हजरत निजामुद्दीन तक चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या-22655, एर्नाकुलम जंक्शन-हजरत निजामुद्दीन सुपरफास्ट ट्रेन अपने समय से 3 घंटे पहले प्रस्थान करेगी।
7. कोचुवेली से चंडीगढ़ तक चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या- 12217, कोचुवेली-चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस अपने समय से 4 घंटे 20 मिनट पहले प्रस्थान करेगी।
8. कोचुवेली से अमृतसर तक चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या- 12483, कोचुवेली-अमृतसर सुपरफास्ट ट्रेन अपने समय से 4 घंटे 20 मिनट पहले प्रस्थान करेगी।
9. तिरुनेलवेली जंक्शन से गांधीधाम जंक्शन तक चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या- 20923, तिरुनेलवेली जंक्शन-गांधीधाम जंक्शन हमसफर सुपरफास्ट ट्रेन अपने समय से 2 घंटे 45 मिनट पहले प्रस्थान करेगी।
घर से निकलने से पहले यहां चेक कर लें ट्रेन की लेटेस्ट टाइमिंग
यात्री अपनी यात्री और ट्रेन से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी के लिए आप भारतीय रेल की हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा आप रेलवे की आधिकारिक पूछताछ पोर्टल https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes/ से भी अपनी ट्रेन के बारे में लेटेस्ट जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
