पवन ऊर्जा में भारत की बड़ी छलांग: 56 गीगावाट क्षमता पार, ‘नेट-जीरो’ लक्ष्य की ओर तेज कदम

भारत पवन ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। बढ़ती क्षमता, नई परियोजनाएं और सरकार की स्पष्ट रणनीति यह दिखाती है कि आने वाले वर्षों में स्वच्छ ऊर्जा देश के विकास की मजबूत नींव बनेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात (Mann Ki Baat) में कहा कि भारत ने पवन ऊर्जा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। देश की पवन ऊर्जा उत्पादन क्षमता अब 56 गीगावाट से अधिक हो चुकी है। उन्होंने बताया कि पिछले एक साल में ही करीब 6 गीगावाट नई क्षमता जोड़ी गई है, जो इस सेक्टर में तेज़ प्रगति को दर्शाता है।

wind energy

पवन ऊर्जा में भारत की बड़ी छलांग: 56 गीगावाट क्षमता पार, ‘नेट-जीरो’ लक्ष्य की ओर तेज कदम,photo-x.com/ianuragthakur

स्वच्छ ऊर्जा अपनाने पर जोर

PTI/भाषा के मुताबिक प्रधानमंत्री ने नागरिकों से बिजली की बचत करने और स्वच्छ ऊर्जा को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सौर और पवन ऊर्जा सिर्फ पर्यावरण संरक्षण का मुद्दा नहीं है, बल्कि यह देश के भविष्य को सुरक्षित करने का भी माध्यम है। इस दिशा में हर नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है।

End of Feed