LPG Safety Tips: अगर किचन में रखे LPG सिलेंडर में लग जाए आग, तो सबसे पहले करें ये काम

LPG Safety Tips: अगर की चूक की वजह से रसोई गैस सिलेंडर में आग लग जाती है, तो इस स्थिति में बिल्कुल भी पैनिक न हों। क्योंकि कई बार लोग पैनिक होकर गलत कदम उठा लेते हैं। अगर कभी LPG सिलेंडर में आग पकड़ ले तो तुरंत कुछ जरूरी सेफ्टी टिप्स अपनाएं।

LPG Safety Tips: देश के करोड़ों लोगों के घरों में खाना पकाने के लिए LPG सिलेंडर का इस्तेमाल होता है। इससे इस्तेमाल करना बेहद आसान और ये धुआं से भी छुटकारा दिलाता है। सरकार भी देश की महिलाओं को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन दे रही है। LPG सिलेंडर को इस्तेमाल करना आसान है, उतनी ही अधिक सावधानी भी बरतनी जरूरी है। क्योंकि एक छोटी से गलती की वजह से पूरा घर आग की चपेट में आ सकता है। इसलिए हमेशा इसे सावधानी से इस्तेमाल करें और अगर कभी LPG सिलेंडर में आग पकड़ ले तो तुरंत कुछ जरूरी सेफ्टी टिप्स अपनाएं।

LPG Cylinder  Safety Tips

रखरखाव को लेकर न बरतें लापरवाही

ज्यादातर लोग रसोई गैस सिलेंडर के रखरखाव को लेकर लापरवाही बरतते हैं। उन्हें ऐसा करने से बचना चाहिए। अगर आपका रसोई गैस सिलेंडर लीक कर रहा है, तो उसे तुरंत चेक करें। अगर आपसे यह समस्या फिक्स नहीं हो रही है, तो तुरंत वेंडर को इस बारे में सूचित करें। क्योंकि लापरवाही से आग लग सकती है।

End of Feed