FD Rates: ICICI Bank ने बढ़ा दिया FD पर ब्याज, एक साल के निवेश पर कितना मिलेगा रिटर्न

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jun 30, 2024, 04:56 PM IST

ICICI Bank FD Rates: देश के बैंक लगातार फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दर में इजाफा कर ग्राहकों को आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं। इस स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट बैंक बुजुर्गों को 0.55 फीसदी अतिरिक्त ब्याज देता है। 10 साल की एफडी पर आईसीआईसीआई बैंक 6.90 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • टैक्स सेविंग एफडी पर 7.00 फीसदी की दर
  • 7.20 फीसदी का हाई इंटरेस्ट रेट
  • 10 साल की एफडी पर 6.90 फीसदी का ब्याज

ICICI Bank FD Rates: देश के सरकारी और प्राइवेट सेक्टर के बैंकों के बीच फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दर बढ़ाने की होड़ देखने को मिल रही है। इस होड़ में आईसीआईसीआई बैंक भी शामिल हो गया है। प्राइवेट सेक्टर के इस बैंक ने ब्याज दर में बदलाव किया है। आईसीआईसीआई बैंक की वेबसाइट के अनुसार, आम नागरिक 15 महीने से लेकर 18 महीने से कम अवधि की एफडी पर 7.20 फीसदी तक का हाई इंटरेस्ट रेट हासिल कर सकते हैं।

Bank FD Interest Rates

15 महीने की एफडी

सीनियर सिटीजन के लिए आईसीआईसीआई बैंक की एफडी दरें आईसीआईसीआई बैंक 15 महीने से लेकर 18 महीने से कम अवधि की एफडी पर लागू दरों के अलावा 0.50 फीसदी का अतिरिक्त ब्याज देता है। इस स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट बैंक बुजुर्गों को 0.55 फीसदी अतिरिक्त ब्याज देता है। इस अवधि पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए आईसीआईसीआई बैंक की एफडी दर 7.75 प्रतिशत होगी।

End of Feed