Train में महिलाओं को कैसे मिलती है कंफर्म सीट? क्या है रेलवे का 'Ladies Quota' नियम

How Women Can Get Confirmed Train Seats: भारतीय रेलवे महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए टिकट बुकिंग में कई विशेष रियायतें देता है। इनमें 'लेडीज कोटा' (Ladies Quota) सबसे अहम है।

How Women Can Get Confirmed Train Seats: भारतीय रेलवे की ओर से हर दिन लाखों यात्रियों को ट्रेन से सफर करने की सुविधा दी जाती है, जिनमें महिलाओं की भी बड़ी संख्या होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं रेलवे महिला यात्रियों को लेडीज कोटा की सुविधा देता है? दरअसल, महिलाओं की यात्रा को सुरक्षित और आरामदायक बनाने के लिए रेलवे Ladies Quota यानी महिला कोटा की सुविधा देता है। इस नियम के तहत महिलाओं को ट्रेन (Train) में कंफर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ जाती है, खासकर तब जब वे अकेले सफर कर रही हों या छोटे बच्चों के साथ यात्रा कर रही हों। इस आर्टिकल में आपको रेलवे (Indian Railways) के लेडीज कोटा नियम को लेकर ही जरूरी जानकारी दे रहे हैं-

IRCTC Ladies Quota

Train Ladies Quota (Photo: iStock)

रेलवे का Ladies Quota क्या है

Train Ladies Quota (Photo: iStock)

रेलवे का Ladies Quota महिलाओं के लिए एक विशेष आरक्षण सुविधा है। इसके तहत कुछ सीटें और बर्थ केवल महिला यात्रियों के लिए रिजर्व रखी जाती हैं। यह सुविधा खासतौर पर उन महिलाओं के लिए काफी मददगार मानी जाती है, जिन्हें अचानक यात्रा करनी हो या जिन्हें सामान्य कोटे में कंफर्म टिकट मिलने में परेशानी हो रही हो।

किन महिलाओं को मिलता है फायदा

नियमों के अनुसार, अकेले यात्रा करने वाली महिलाएं और 12 साल से कम उम्र के बच्चों के साथ सफर करने वाली महिलाएं इस कोटे का लाभ उठा सकती हैं। अच्छी बात यह है कि इस सुविधा के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ता। यानी महिलाएं सामान्य टिकट किराए पर ही Ladies Quota के तहत सीट बुक कर सकती हैं।

End of Feed