Ram Setu Movie Online: ओटीटी पर रिलीज हुई अक्षय कुमार की राम सेतु, जानें कहां मिल रहा फ्री देखने का मौका

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Dec 23, 2022, 01:04 PM IST

Ram Setu Movie Online: अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। जिन लोगों में सिनेमाघर में जाकर इस फिल्म को नहीं देखा, अब वे घर पर इस फिल्म को देख सकेंगे।

Ram Setu Movie Online: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की सिनेमाघरों मं हाल ही में रिलीज हुई फिल्म राम सेतु अब ओटीटी पर रिलीज हो गई है। 'राम सेतु' की कहानी रामायण के दौरान बने राम सेतु के इर्द-गिर्द बुनी गई थी। फिल्म जब रिलीज हुई तो इस पर विवाद भी हुआ लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार, नुसरत भरूचा और जैकलीन फर्नांडीज मुख्य भूमिकाओं में थे। अब यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। जिन लोगों में सिनेमाघर में जाकर इस फिल्म को नहीं देखा, अब वे घर पर इस फिल्म को देख सकेंगे। जानते हैं कि कब और कहां यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने वाली है।

Ram Setu Movie Online: ओटीटी पर रिलीज हुई अक्षय कुमार की राम सेतु, जानें कहां मिल रहा फ्री देखने का मौका

दिवाली के मौके पर 25 अक्तूबर को अक्षय कुमार की 'राम सेतु' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया है। अब यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है, जिसकी जानकारी खुद अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा करके दी है। यह फिल्म आज यानी 23 दिसंबर से ओटीटी पर देखी जा सकेगी। अक्षय कुमार ने पोस्ट के साथ लिखा, 'एक रोमांचक सफर पर चलिए हमारे साथ 23 दिसंबर से...राम सेतु अमेजन प्राइम पर आ रही है।'

End of Feed